आगराउत्तर प्रदेश

आलीशान कोठी में गंदा काम: वाह री आगरा पुलिस..?

आलीशान कोठी में गंदा काम: वाह री पुलिस…देह व्यापार की शिकायत पर छापा, इसलिए शांति भंग में किया चालान
आगरा की एक महिला ने अपने ही पति की पुलिस से शिकायत की। बताया कि पति घर में देह व्यापार कराता है। पुलिस ने छापा मारा तो युवक और युवती को रंगे हाथ दबोच लिया। लेकिन पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया। 
 
Agra Police Raid on SexTrade Complaint Ends in Peace Disturbance FIR Despite Evidence
आलीशान कोठी में गंदा काम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस को महिला ने अपने पति के घर में देह व्यापार कराने की शिकायत की। पुलिस मौके पर आई तो घर में युवक और युवती रंगे हाथ पकड़े गए। थाने ले जाने के बाद अगले दिन पुलिस ने उनका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो घर के बाहर हंगामा होने पर कार्रवाई की फर्जी रिपोर्ट दे दी। अधिकारियों से शिकायत करने पर पारिवारिक विवाद बताकर लौटा दिया गया। गुरुवार को पुलिस कार्रवाई का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

कोतवाल साहब अगर चाहें तो रस्सी को सांप और सांप को रस्सी बना दें। इसका जीता जागता उदाहरण सिकंदरा थाना में देखने को मिला है। मामला आवास विकास कालोनी सेक्टर 11 का है। यहां की रहने वाली महिला शिक्षिका का पति की हरकतों के चलते विवाद था। वह बेटी के साथ चार माह से मायके रह रही थी। उसे जानकारी हुई कि उसका पति उनकी अनुपस्थिति में घर में देह व्यापार और नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है।

Trending Videos

Agra Police Raid on SexTrade Complaint Ends in Peace Disturbance FIR Despite Evidence
आलीशान कोठी में गंदा काम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 उसने पक्की जानकारी मिलने पर 26 अक्टूबर को पुलिस हेल्पलाइन 112,1090 और 1076 पर काल कर शिकायत कर दी। पुलिस आई तो घर पर चार महिला और दो युवक मिले। पुलिस भारी भीड़ के बीच उन्हें लेकर थाने आई। देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने अगले दिन बीच सड़क हंगामा करने की बात लिखकर आरोपी पति समेत तीन युवक और एक युवती का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
Agra Police Raid on SexTrade Complaint Ends in Peace Disturbance FIR Despite Evidence
आलीशान कोठी में गंदा काम ….
पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो वहां भी आपसी विवाद बताकर शांति भंग में कार्रवाई की रिपोर्ट देकर शिकायत निस्तारित कर दी। मौके पर कार्रवाई का वीडियो बनाने वाले एक यूट्यूबर का भी आरोपियों के साथ चालान किया गया है। 
Agra Police Raid on SexTrade Complaint Ends in Peace Disturbance FIR Despite Evidence
आलीशान कोठी में गंदा काम …
गुरुवार को पुलिस द्वारा घर पर छापेमारी कर युवक युवतियों को हिरासत में लेने और घर पर युवक युवतियों के आने के वीडियो और फोटो वायरल हो गए।
Agra Police Raid on SexTrade Complaint Ends in Peace Disturbance FIR Despite Evidence
आलीशान कोठी में गंदा काम
पुलिस मामले को अभी भी पति पत्नी का विवाद बताकर दबाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *