उत्तर प्रदेशकानपूर

कानपुर में दरोगा से थप्पड़ खाने वाला दुकानदार क्रिमिनल निकला!!

कानपुर में दरोगा से थप्पड़ खाने वाला दुकानदार क्रिमिनल निकला
मोबाइल में फायरिंग-शराब पार्टी के 70 VIDEO, कॉन्स्टेबल को पीटने में जेल जा चुका

कानपुर में चेकिंग का वीडियो बनाने पर एक दरोगा ने दुकानदार के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो डिलीट करने के लिए दरोगा ने दुकानदार का मोबाइल छीन लिया। जब वह उसके फोन की गैलरी में गए तो 75 वीडियो मिले।

इसमें वह तमंचे से फायरिंग करते हुए दिख रहा है। साथ ही कोचिंग क्लास में दोस्तों संग बैठकर शराब पीते और हाईवे पर अर्धनग्न दोस्तों के साथ बाइक का काफिला निकालते हुए भी दिखा।

जांच में पता चला कि दुकानदार और उसके पिता की क्रिमिनल हिस्ट्री है। दोनों कल्याणपुर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल के साथ भी हाथापाई कर चुके हैं और जेल भी गए।

दरअसल 6 दिसंबर को कल्याणपुर पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज फोर्स के साथ कल्याणपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसका दुकानदार वीडियो बनाने लगा। इससे दरोगा को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले उसे मना किया कि सरकारी काम में दखल मत दो। जब नहीं माना तो उसके गाल पर एक थप्पड़ मार दिया। दुकानदार ने 10 दिसंबर को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया।

दरोगा ने जब वीडियो बनाने के बारे में पूछा तो दुकानदार उनसे बहस करने लगा।
दरोगा ने जब वीडियो बनाने के बारे में पूछा तो दुकानदार उनसे बहस करने लगा।

अब पढ़िए पूरा मामला

वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस, दुकानदार बनाने लगा वीडियो

कल्याणपुर पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज 6 दिसंबर को फोर्स के साथ कल्याणपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी हुई थी। जानकारी करने पर कुछ पता नहीं चलने पर चौकी प्रभारी ने बाइक को सीज कर थाने भिजवाने की कार्रवाई शुरू की।

जबकि दुकान के बाहर खड़ा युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर चौकी प्रभारी ने उसे मना किया। जब नहीं माना तो गुस्से में युवक के थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो डिलीट करने के लिए उसका मोबाइल छीन लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभय प्रताप उर्फ विकास बताया। उसने कहा कि वह पनकी रोड गल्ला मंडी में रहता है। उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है।

दरोगा ने जब अभय का मोबाइल देखा तो उसमें करीब 75 वीडियो मिले। जिसमें पिस्टल-तमंचा से फायर करते हुए, कोचिंग क्लास में शराब पीते हुए और हाईवे पर दोस्तों संग हुड़दंग करते हुए वीडियो सामने आए। कुछ देर बाद अभय अपने पिता आशीष के साथ चौकी पहुंचा।

6 दिसंबर को वीडियो डिलीट करने के लिए दरोगा ने युवक से मोबाइल छीन लिया।
6 दिसंबर को वीडियो डिलीट करने के लिए दरोगा ने युवक से मोबाइल छीन लिया।

चौकी प्रभारी बोले- गाली दी थी, इसलिए उसे थप्पड़ मारा

उसके पिता आशीष ने चौकी में दरोगा पर 15 हजार की लूट का आरोप लगाया। इसके बाद पिता-पुत्र लौट आए। इसके बाद दोनों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। साथ ही मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में थप्पड़ मारने वाले चौकी प्रभारी का कहना है कि मैंने जब वीडियो बनाने से रोका तो दुकानदार ने मुझे गालियां दीं थी।

इसलिए मैंने उसे थप्पड़ मारा। उसके मोबाइल से वीडियो मिले हैं। पता चला है कि उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। मैंने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही वीडियो भी सौंपे हैं।

3 तस्वीरें देखिए जो युवक के मोबाइल में मिले

वीडियो में दुकानदार फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में दुकानदार फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है।
कोचिंग क्लास में शराब पार्टी का वीडियो आरोपी के मोबाइल से मिले हैं।
कोचिंग क्लास में शराब पार्टी का वीडियो आरोपी के मोबाइल से मिले हैं।
अभय और उसके पिता के खिलाफ चौकी प्रभारी ने तहरीर दी है।
अभय और उसके पिता के खिलाफ चौकी प्रभारी ने तहरीर दी है।

पुलिस को जांच में क्या मिला, वो पढ़िए-

3 जुलाई को कॉन्स्टेबल संग की थी अभद्रता

पुलिस की जांच में सामने आया कि 3 जुलाई को कल्याणपुर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल जनम सिंह कल्याणपुर क्रासिंग के पास जाम खुलवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा हटाने को कहा तो उसमें बैठे अभय प्रताप ने विरोध किया। फोटो खीचने पर ई-रिक्शे से उतर कर अभद्रता की। इस मामले में वह जेल जा चुके हैं।

कुछ देर में उसके पिता आशीष मौके पर आए और वीडियो बनाने लगे। कुछ देर बाद वह चौकी आए और खुद को पत्रकार बताते हुए 50 हजार रंगदारी मांगी। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया था।

यह तस्वीर 3 दिसंबर की है। जब युवक ने कॉन्स्टेबल के साथ अभद्रता की थी।
यह तस्वीर 3 दिसंबर की है। जब युवक ने कॉन्स्टेबल के साथ अभद्रता की थी।

30 हजार की रंगदारी मांगने का भी आरोप

वहीं दूसरा रंगदारी का मुकदमा 5 जुलाई को कल्याणपुर कलां निवासी धीरज सिंह ने दर्ज कराया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उनकी पुस्तैनी भूमि पर 50 से 55 दुकानें लगती हैं। जिसका किराया उनके चचेरे भाई सौरभ सिंह उर्फ सोनू करते हैं। आरोप था कि 3 जून की शाम आशीष ने 30 हजार रंगदारी मांगी। विरोध पर आशीष ने डंडा लेकर दौड़ा लिया था।

मामले में एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। युवक और उसके पिता पूर्व में भी एक कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुके है। चौकी प्रभारी ने तहरीर दी है, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *