दिल्लीहिमाचल प्रदेश

11 महीनों में सड़क हादसों में 737 लोगों ने गंवाई अपनी जान, 525 लोग गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश: 11 महीनों में सड़क हादसों में 737 लोगों ने गंवाई अपनी जान, 525 लोग गंभीर रूप से घायल

Himachal Pradesh News: सरकारी आंकड़ों की मानें तो कई महत्त्वपूर्ण पहल से वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2024 में 16.94, मृत्यु दर में 15.89 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 20.57 फीसदी की कमी दर्ज हुई है.

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2025 से लेकर नंवबर माह तक 1771 सड़क हादसे सामने आए हैं, इन 11 महीनों में सामने आए सड़क हादसों में 737 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा 2814 लोग घायल हुए हैं. वहीं इन सड़क हादसों में 525 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 2289 लोगों में हल्की चोटें आई हैं. 

हिमाचल प्रदेश में 1771 सड़क हादसों में पुलिस जिला बद्दी में 60, बिलासपुर जिला में 31, चंबा में जिला में 57, पुलिस जिला देहरा में 18, हमीरपुर जिला में 20, कांगड़ा जिला में 43, किन्नौर में 23, कुल्लू में 66, लाहुल-स्पीति में 12, मंडी में 88, पुलिस जिला नुरपुर में 39, शिमला में 99, सिरमौर में 62, सोलन में 34 और ऊना में 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

हिमाचल प्रदेश की अधिकांश सडक़ें पहाड़ी, संकरी और जोखिम भरी हैं. इसके साथ-साथ वाहन चालकों की लापरवाही भी हादसों को न्यौता देती है. हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे एक गंभीर समस्या हैं, जो लापरवाही, खराब सड़कें (ब्लैक स्पॉट), तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण होते हैं. हालांकि हालिया सरकारी आंकड़े 2025 में दुर्घटनाओं और मौतों में कमी (लगभग 9-10%) दिखाते हैं, फिर भी हर साल कई जानें जाती हैं और कई लोग घायल होते हैं. जिनमें हाल ही में शिमला, मनाली और मंडी जैसे जिलों से दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं.

इन सरकारी आंकड़ों की मानें तो कई महत्त्वपूर्ण पहल से वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2024 में 16.94, मृत्यु दर में 15.89 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 20.57 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. साल 2022 में प्रदेश में कुल 2597 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 1032 लोगों की मौत और 4063 से अधिक लोग घायल हुए.

साल 2023 की तुलना में 2024 में सड़क हादसों में 6.48 प्रतिशत की कमी

हिमाचल ट्रैफिक पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 की तुलना में 2024 में सड़क हादसों में 6.48 प्रतिशत की कमी आई है. साल 2024 में 2107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2023 में 2253 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं थीं. सड़क दुर्घटनाओं के कारण 2024 में होने वाली मृत्यु दर में भी कमी दर्ज हुई है. सड़क दुर्घटनाओं में 2024 में 806 लोगों की मौत हुई है. जबकि 2023 में 892 लोगों की मौत हुई थी. साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 3449 लोग घायल हुए, जबकि 2024 में 3290 लोग विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं.

साल 2023 में करीब 4.8 लाख हादसे हुए

भारत में सड़क हादसे एक गंभीर समस्या है, जहां हर साल लाखों लोग हताहत होते हैं. साल 2023 में करीब 4.8 लाख हादसे हुए, जिनमें 1.72 लाख लोगों की मौत हुई और 4.62 लाख घायल हुए, मुख्य कारण तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाना हैं. सरकार ने 2030 तक मौतों को 50% कम करने का लक्ष्य रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *