UPPSC के बाहर छात्रों-पुलिस में झड़प !!!
UPPSC के बाहर छात्रों-पुलिस में झड़प, तस्वीरों में देखिए
गेट के बाहर छात्रों के प्रदर्शन, जाम लगाया, पुलिस ने छात्रों को हटाया
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के सामने छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। छात्र गेट के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को वहां से हटाने लगा, लेकिन छात्रों ने हटने से मना कर दिया।
पुलिस ने जब उन्हें उठाने की कोशिश की तो झड़प हो गई। काशी के छात्र अखिलेश यादव पुलिसवालों से भिड़ गए। पुलिसवालों ने उन्हें सड़क पर घसीटा और टांगकर वहां से हटाया। इस दौरान एक दरोगा भी सड़क पर गिर गया।
15 तस्वीरों में देखिए ….

प्रदर्शन कर रहे को ले जाते पुलिसकर्मी

धरना स्थल पर एकत्रित छात्र

पोस्टर के साथ नारेबाजी करता छात्रों का समूह

सड़क पर धरना देते छात्र


माइग्रेशन कैप का पोस्टर लेकर विरोध करता छात्र


प्रदर्शन के दौरान ड्रोन उड़ाता पुलिसकर्मी

सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी

आयोग के गेट पर धरना देने से रोकती पुलिस

धरना स्थल पर तैनात आरएएफ की टुकड़ी

कट ऑफ जारी करने की मांग करता अभ्यर्थी

बदले नियम पर सवाल उठाता छात्र

छात्रों को काबू करने के लिए अर्द्धसैन्य बल भी बुलाया गया था।

प्रदर्शन स्थल पर खड़ी दमकल की गाड़ी

