दिल्ली

असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौत!!!

सम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौत
एक घायल; ट्रेन इंजन-5 कोच पटरी से उतरे, कोहरे के कारण हादसे की आशंका
नगांव/गुवाहाटी

यह हादसा सुबह 2:17 बजे चांगजुराई गांव के पास हुई। शुरुआत में आठ हाथियों के मारे जाने की सूचना थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि एक हाथी का बच्चा जिंदा है और गंभीर रूप से घायल है। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

नगांव के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुहास कदम ने बताया कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ होने की आशंका है। मृत हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जबकि स्थानीय पशु चिकित्सक घायल हाथी का इलाज कर रहे हैं।

घटनास्थल की 3 तस्वीरें…

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हादसा गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख-कांपुर सेक्शन में हुआ। हादसे वाली जगह अधिकृत हाथी कॉरिडोर नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड अचानक ट्रेन के सामने आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए। फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया कि मृत हाथियों का अंतिम संस्कार घटनास्थल के पास ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *