मध्य प्रदेश

धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर डंपर पलटा, मौत..!!!!

धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर डंपर पलटा, मौत…VIDEO
ग्वालियर में घर के बाहर बैठे थे, उठने से पहले ही गिट्टी भरभराकर गिरी

ग्वालियर में घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे बुजुर्ग के ऊपर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। बुजुर्ग के सामने ही डंपर का बैलेंस बिगड़ा, वो उठने के लिए हुए इतने में ही गिट्टी भरभराकर उन पर आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 90 साल के गिर्राज शर्मा अपने नाती सतीश शर्मा के साथ रहते थे। शुक्रवार दोपहर को गिर्राज अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे। पास में एक घर के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी से भरा डंपर आया था।

डंपर का टायर एक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में भरी गिट्टी बुजुर्ग के ऊपर और घर में फैल गई।

पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें…

90 साल के गिर्राज शर्मा घर के बाहर धूप में बैठे थे।
90 साल के गिर्राज शर्मा घर के बाहर धूप में बैठे थे।
इसी दौरान डंपर आया और उसका टायर गड्ढे में फंस गया।
इसी दौरान डंपर आया और उसका टायर गड्ढे में फंस गया।
टायर फंसने से डंपर अनियंत्रित होकर अचानक बुजुर्ग पर पलट गया।
टायर फंसने से डंपर अनियंत्रित होकर अचानक बुजुर्ग पर पलट गया।

चालक डंपर छोड़ भाग निकला

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के नीचे दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। बुजुर्ग के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान के लिए गिट्टी से भरा डंपर पाइपलाइन के गड्ढे में धंसने के कारण पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *