मध्य प्रदेश

MP आईपीएस ट्रांसफर-प्रमोशन न्यूज….बड़े पैमाने पर कई अधिकारी प्रमोट !!!

MP आईपीएस ट्रांसफर-प्रमोशन न्यूज…
नए साल में आशुतोष रॉय बने विशेष महानिदेशक, बड़े पैमाने पर कई अधिकारी प्रमोट
मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2025 के अंत और साल 2026 के आगमन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन और ट्रांसफर के साथ वेतनमान बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। 

मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2025 के अंत और साल 2026 के आगमन के साथ ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन और ट्रांसफर के साथ वेतनमान बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। 

गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में महानिदेशक (DG) से लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) स्तर तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ये सभी आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।

प्रमुख प्रमोशन: आशुतोष रॉय बने विशेष डीजी

विशेष पुलिस महानिदेशक: 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष रॉय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) से पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DG), अजाक, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक: 2001 बैच के अधिकारी प्रमोद वर्मा, जो वर्तमान में जबलपुर जोन के आईजी हैं, उन्हें पदोन्नत कर अब ADG/आईजी जबलपुर जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

आईजी (IG) पद पर पदोन्नति (2008 बैच)2008 बैच के तीन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

क्र. अधिकारी का नाम एवं बैच वर्तमान पदस्थापना पदोन्नति उपरांत पदस्थापना
1 निरंजन बी. वायंगणकर (1999) DIG, सायबर, PHQ, भोपाल IG, सायबर, PHQ, भोपाल
2 शियास ए. (2008) DIG, सायबर, PHQ, भोपाल IG, सायबर, PHQ, भोपाल
3 ललित शाक्यवार (2008) DIG, शिकायत एवं मानवाधिकार, PHQ IG, शिकायत एवं मानवाधिकार, PHQ

डीआईजी (DIG) स्तर पर बड़ा बदलाव (2010-12 बैच)राज्य शासन ने 13 अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर प्रमोट किया है। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हैं।

क्र. अधिकारी का नाम एवं बैच वर्तमान पदस्थापना पदोन्नति उपरांत पदस्थापना
1 राकेश सगर (2010) सेनानी, 2वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर DIG / सेनानी, 2वीं वाहिनी, ग्वालियर
2 राघवेन्द्र सिंह बेलवंशी (2010) AIG, विजिलेंस, PHQ, भोपाल DIG, PHQ, भोपाल
3 किरणलता केरकेट्टा (2010) AIG, महिला सुरक्षा, PHQ, भोपाल DIG, PHQ, भोपाल
4 मनोज कुमार राय (2010) एसपी, जिला खण्डवा DIG / एसपी, जिला खण्डवा
5 रियाज इकबाल (2011) SSP, रेडियो, PHQ, भोपाल DIG / SSP, रेडियो, PHQ, भोपाल
6 राहुल कुमार लोढ़ा (2011) एसपी, रेल, भोपाल DIG / एसपी, रेल, भोपाल
7 सिमाला प्रसाद (2011) एसपी, रेल, जबलपुर DIG / एसपी, रेल, जबलपुर
8 असित यादव (2011) एसपी, जिला भिण्ड DIG / एसपी, जिला भिण्ड
9 मयंक अवस्थी (2012) एसपी, जिला धार DIG / एसपी, जिला धार
10 विवेक सिंह (2012) DCP, जोन-2, भोपाल DIG / DCP, जोन-2, भोपाल
11 कुमार प्रतीक (2012) DCP, जोन-2, इन्दौर DIG / DCP, जोन-2, इन्दौर
12 शिवदयाल (2012) एसपी, जिला झाबुआ DIG / एसपी, जिला झाबुआ
13 शैलेन्द्र सिंह चौहान (2012) एसपी, जिला रीवा DIG / एसपी, जिला रीवा

 

प्रवर श्रेणी (Selection Grade) की स्वीकृति2012 और 2013 बैच के 11 अधिकारियों को 13 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रवर श्रेणी वेतनमान (Matrix-13) स्वीकृत किया गया है।

क्र. अधिकारी का नाम एवं बैच वर्तमान पदस्थापना / स्थिति
1 जगदीश डाबर (2012) एसपी, जिला बड़वानी
2 मनोहर सिंह मण्डलोई (2012) एसपी, जिला टीकमगढ़
3 अभिषेक तिवारी (2013) केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति
4 विनायक वर्मा (2013) केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति
5 पंकज कुमावत (2013) केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति
6 अजय सिंह (2013) केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति
7 हितेष चौधरी (2013) सेनानी, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल
8 सूरज कुमार वर्मा (2013) एसपी, जिला दतिया
9 सम्पत उपाध्याय (2013) एसपी, जिला जबलपुर
10 यांगचेन डी. भुटिया (2013) एसपी, ग्रामीण इन्दौर
11 रामजी श्रीवास्तव (2013) एसपी, जिला शहडोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *