अलाहबादउत्तर प्रदेश

प्रयागराज में IAS के मकान में चल रहा सेक्स रैकेट !!!!

प्रयागराज में IAS के मकान में चल रहा सेक्स रैकेट
किराए पर लेकर कर रहे थे गंदा काम; 4 लड़कियां, 5 लड़के पकड़े गए
प्रयागराज में IAS के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। रविवार को पुलिस रेड में 4 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में थाने लेकर गई है। कहा जा रहा है कि यह मकान 3 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने के किराए पर लिया गया था।

मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से चल रहा था। इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई नई बस्ती कीडगंज में हुई।

सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला

दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिसवालों ने तोड़ दिया

कीडगंज की नई बस्ती में एक IAS अफसर का दो मंजिला मकान है। पिछले कई महीनों से इस मकान में लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। रात में भी कई लोग आते-जाते थे। इस पर आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। उन्होंने रविवार को कीडगंज थाना पुलिस को सूचना दे दी।

पता चलते ही रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एसीपी राजीव यादव ने मकान पर छापा मारा। घर में RAID पड़ने का पता चलते ही अंदर मौजूद लड़के-लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस जब अंदर पहुंची, तो अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे।

पुलिस को देखकर सभी आसपास खुद चादर या दूसरे कपड़ों से ढंकने लगे। पुलिस को कमरे के अंदर आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने 2 कमरों से 4 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में ले लिया। वहीं, बाहर बैठकर पहरेदारी कर रहे सरगना को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

यह कीडगंज नई बस्ती का वही मकान है, जहां पुलिस ने छापेमारी करके सेक्स रैकेट पकड़ा।
यह कीडगंज नई बस्ती का वही मकान है, जहां पुलिस ने छापेमारी करके सेक्स रैकेट पकड़ा।

3 महीने पहले 15 हजार रुपए के किराए पर लिया मकान

सरगना का नाम सर्वेश द्विवेदी है। वह प्रयागराज में दरियाबाद के अतरसुइया का रहने वाला है। सर्वेश ने पुलिस को बताया- मैंने IAS से 3 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने किराए पर मकान लिया था। इसका मैंने एग्रीमेंट भी कराया था कि फैमिली के साथ रहूंगा।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वेश 10-15 दिन के लिए अपने परिवार को इस घर में लेकर आया था। इसके बाद यहां संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गईं। इससे मोहल्लेवालों को भी परेशानी हो रही थी। बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था।

कीडगंज में छापेमारी के दौरान 4 युवक के साथ सरगना सर्वेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कीडगंज में छापेमारी के दौरान 4 युवक के साथ सरगना सर्वेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एक लड़की पश्चिम बंगाल की, तो दूसरी वाराणसी की

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई 4 लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दूसरी लड़की वाराणसी की रहने वाली है। वहीं अन्य 2 लड़कियां प्रयागराज की हैं। पश्चिम बंगाल की लड़की ने बताया कि मैं फेसबुक से इनके संपर्क में आई थी। इसके बाद मैं यहां आ गई।

पकड़ी गई युवतियों में एक कोलकाता, दूसरी वाराणसी और अन्य दोनों प्रयागराज की रहने वाली हैं।
पकड़ी गई युवतियों में एक कोलकाता, दूसरी वाराणसी और अन्य दोनों प्रयागराज की रहने वाली हैं।

ये लोग पकड़े गए

पुलिस की रेड में मयंक कुशवाहा (19), अनुज मिश्रा (23), सैफुल सिद्दीकी (23) और अतुल कुमार (35) पकड़े गए हैं। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *