दिल्लीमध्य प्रदेश

इंदौर में 20 मौतों के बाद देशभर के इन शहरों से भी आई ‘जहरीले’ पानी की शिकायत !!!!

इंदौर में 20 मौतों के बाद देशभर के इन शहरों से भी आई ‘जहरीले’ पानी की शिकायत, अब तक कई लोग बीमार

Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से 20 लोगों की मौत के बाद कई शहरों से गंदे और सीवेज मिश्रित पानी की शिकायतें सामने आई. इनमें गांधीनगर, रोहतास, यूपी का ग्रेटर नोएडा शामिल.

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत के बाद देशभर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता बढ़ गई है. दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच भारत के कई शहरों से गंदे, बदबूदार और सीवेज मिश्रित पानी की शिकायतें सामने आई हैं. 

इंदौर मामले की जांच में पानी में फीकल बैक्टीरिया पाए गए यानी वो बैक्टीरिया जो मलमूत्र में पाए जाते हैं, जिससे यह साफ हो गया कि लापरवाही और जर्जर सिस्टम लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं. इस घटना के बाद अन्य राज्यों में भी पीने के पानी की जांच तेज की गई, जिसमें हालात कई जगह चिंताजनक पाए गए.

गांधीनगर में चपेट में आए सौ लोगमध्य प्रदेश के इंदौर के साथ-साथ गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भी गंदे पानी से बीमारी फैलने के मामले सामने आए हैं. गांधीनगर में टाइफाइड का प्रकोप तेजी से बढ़ा है और बीते कुछ दिनों में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं. सभी मरीजों को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं. अस्पताल में इस समय करीब 104 मरीजों का इलाज चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार नई पाइपलाइन में खामियों के कारण पानी दूषित हुआ. डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया.

रोहतास में पानी बना रहा दिव्यांग!

बिहार के रोहतास जिले में हालात और भी भयावह हैं, जहां 332 गांवों में पीने का पानी अभिशाप बन चुका है. अत्यधिक फ्लोराइड युक्त पानी के कारण कई ग्रामीण दिव्यांग हो गए हैं और लोगों को आज भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पानी इतना खराब है कि उसमें दाल तक नहीं गलती. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की रिपोर्ट में इन गांवों को फ्लोराइड प्रभावित घोषित किया गया है, इसके बावजूद वर्षों बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. सासाराम शहर में करवंदिया और जमुहार से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पाइपलाइन कई जगह गंदे जमा पानी के बीच से गुजरती है और आए दिन फट जाती है.

ग्रेटर नोएडा में RO का पानी भी नहीं पीने लायक!

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और नोएडा में भी दूषित पानी से लोग बीमार हो रहे हैं. डेल्टा-1 सेक्टर के सी-ब्लॉक में सप्लाई के पानी में सीवर का गंदा पानी मिक्स होने से पिछले तीन दिनों में 15 से ज्यादा लोग बीमार पड़ चुके हैं. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लोग मजबूरन निजी कैन से पानी खरीदकर पी रहे हैं और हालात ऐसे हैं कि RO का पानी भी उबालकर पीना पड़ रहा है. 

इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों, उत्तराखंड के काशीपुर, हरियाणा के सोनीपत, मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और जबलपुर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और ओडिशा के खुर्दा समेत कई शहरों से गंदे पानी की शिकायतें आई हैं. पटना, रायपुर, देहरादून, गुवाहाटी, जम्मू, रांची, चेन्नई और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी पिछले 12 महीनों में ऐसी घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, जो पुरानी पाइपलाइन और सीवेज मिश्रण की गंभीर समस्या की ओर इशारा करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *