छत्तीसगढ़मध्य प्रदेश

कोरबा में शर्मसार हुई खाकी : युवती से गैंगरेप में डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल, 2 गिरफ्तार !!!

कोरबा में शर्मसार हुई खाकी : युवती से गैंगरेप में डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल, 2 गिरफ्तार

एसईसीएल के एक मकान में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के चालक की भी संलिप्तता पाई गई है। चलिए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कोरबा में शर्मसार हुई खाकी : युवती से गैंगरेप में डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल, 2 गिरफ्तारकोरबा में दुष्कर्म- सांकेतिक फोटो

  1. सईसीएल मकान में सामूहिक दुष्कर्म
  2. डायल 112 चालक की संलिप्तता
  3. दो गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

कोरबा। एसईसीएल के एक मकान में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के चालक की भी संलिप्तता पाई गई है, जिसने दोस्तों के साथ मिलकर आठ जनवरी की रात बाकी मोगरा थाना क्षेत्र की एक युवती को अपना शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अभी फरार हैं। आनन-फानन में पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

12 का चालक गिरफ्तार

दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि डायल 112 के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक कांट्रेक्चुअल बेसिस पर कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *