ASP ने स्पा सेंटर संचालक से की अवैध वसूली?
ASP ने स्पा सेंटर संचालक से की अवैध वसूली? वायरल VIDEO से पुलिस महकमे में मची खलबली
बिलासपुर में पूर्व एएसपी राजेंद्र जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालक ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं. संचालकों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है

Bilaspur ASP Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. शहर के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र जायसवाल पर एक स्पा सेंटर संचालक ने अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं स्पा संचालक ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया. मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.
स्पा सेंटर संचालक ने लगाए गंभीर आरोपस्पा संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन का कहना है कि उनसे लंबे समय तक अवैध रूप से पैसे वसूले जाते रहे. उनका आरोप है कि हर महीने उगाही की रकम देने पर ही व्यवसाय चलाने की अनुमति दी जाती थी. जब उन्होंने यह रकम देना बंद कर दिया, तो उनका स्पा सेंटर जानबूझकर निशाने पर लिया गया.
पैसे नहीं दिए तो छापे की धमकी पीड़ितों का दावा है कि उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी. रकम न देने पर स्पा सेंटर में छापा मारने और फर्जी कार्रवाई करने की धमकी दी गई. उनका कहना है कि दबाव बनाने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे.
6 जनवरी को हुई कथित फर्जी कार्रवाई
लोकेश और अमन सेन का आरोप है कि 6 जनवरी 2026 को उनके स्पा सेंटर पर दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई की गई. उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई उगाही बंद करने के बाद की गई और इसका मकसद व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना था.
हर एएसपी को ₹30 हजार देने का दावाअमन सेन ने आरोप लगाया कि शहर में स्पा सेंटर चलाने के लिए हर तत्कालीन एएसपी को हर महीने 30 हजार रुपये देने पड़ते थे. उनका कहना है कि दिसंबर 2025 में जब उन्होंने यह रकम देना बंद कर दिया, तभी से उनके खिलाफ धमकियों और कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया.
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरलइस पूरे मामले को लेकर स्पा संचालकों ने खुद एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें वे अपनी आपबीती बता रहे हैं. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
आईजी को दी लिखित शिकायतपीड़ितों ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को लिखित शिकायत सौंपी है. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
…………………………………………
बिलासपुर में पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल: तत्कालीन एएसपी पर स्पा सेंटर से अवैध वसूली के आरोप, एसएसपी करेंगे जांच, जानें पूरा मामला
बिलासपुर में पुलिस विभाग की छवि उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब एक स्पा सेंटर संचालक ने तत्कालीन एएसपी राजेंद्र जायसवाल पर अवैध वसूली और दबावपूर्ण कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए।
Bilaspur Spa Center Extortion Case: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस महकमे को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक स्पा सेंटर संचालक ने तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेंद्र जायसवाल और वर्तमान सिविल लाइन थाना प्रभारी के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
स्पा संचालक ने पुलिस अफसर का स्टिंग कर वाट्सअप कॉलिंग का स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ आईजी को सौंपा है। मामला सामने आने के बाद बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
आईजी के आदेश पर एसएसपी करेंगे जांच

पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल
आईजी बिलासपुर ने जारी आदेश में एसएसपी बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल वीडियो, लगाए गए आरोपों और शिकायत पत्र में दर्ज तथ्यों की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट सात दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्पा सेंटर संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन ने आईजी को सौंपी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि शहर में स्पा सेंटर संचालित करने के नाम पर उनसे हर महीने अवैध वसूली की जा रही थी। अमन सेन का दावा है कि तत्कालीन एएसपी राजेंद्र जायसवाल को हर माह 30 हजार रुपये देने पड़ते थे।
पैसे बंद होते ही बढ़ा दबाव
शिकायत में कहा गया है कि दिसंबर 2025 में जैसे ही उन्होंने पैसे देना बंद किया, वैसे ही दबाव और धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद उनके स्पा सेंटर को जानबूझकर निशाना बनाया गया और 6 जनवरी 2026 को बिना ठोस कारण के दबावपूर्ण और फर्जी कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया वीडियो भी जांच के दायरे में
स्पा संचालक ने पुलिस अफसर का स्टिंग कर वाट्सअप कॉलिंग का स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ आईजी को सौंपा है। शिकायत के साथ एक वीडियो भी साैंपा गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्पा संचालक का दावा है कि उसने पूर्व एडिशनल एसपी का स्टिंग किया, जिसमें कथित रूप से पैसों की मांग और धमकी से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड हुई है।
आईजी कार्यालय के आदेश के मुताबिक सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो की भी जांच की जाएगी। साथ ही शिकायत पत्र में जिन तथ्यों और घटनाओं का उल्लेख है, उन सभी बिंदुओं पर दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।
पुलिस विभाग की छवि पर असर
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पुलिस प्रशासन पारदर्शिता और जनता के भरोसे को मजबूत करने की बात कर रहा है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी पर लगे आरोपों ने विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
पुलिस महानिरीक्षक के आदेश से यह साफ है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। अब सबकी नजरें एसएसपी बिलासपुर की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई होगी।

देखें आदेश की कॉपी-
