मध्य प्रदेश

राज्यपाल भोपाल, CM उज्जैन में फहराएंगे झंडा, जानिए कौन-कहां रहेंगे !

राज्यपाल भोपाल, CM उज्जैन में फहराएंगे झंडा, जानिए कौन-कहां रहेंगे….
ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष तोमर, इंदौर में देवड़ा, सागर में राजेंद्र शुक्ल होंगे चीफ गेस्ट

गणतंत्र दिवस पर राजधानी और जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य शासन ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किए हैं। मंत्रियों को प्रभार के जिलों में कार्यक्रम का अतिथि बनाया है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सागर और जगदीश देवड़ा इंदौर के मुख्य अतिथि बनाए हैं। इंदौर अभी किसी मंत्री के पास प्रभार में नहीं है।

जानिए कौन-कहां फहराएंगे ध्वज

नाम पद जिला
जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम इंदौर
राजेंद्र शुक्ल डिप्टी सीएम सागर
कुंवर विजय शाह मंत्री रतलाम
प्रह्लाद सिंह पटेल मंत्री रीवा
राकेश सिंह मंत्री छिंदवाड़ा
करण सिंह वर्मा मंत्री सिवनी
उदय प्रताप सिंह मंत्री कटनी
संपतिया उइके मंत्री जबलपुर
तुलसीराम सिलावट मंत्री बुरहानपुर
एदल सिंह कंसाना मंत्री दतिया
निर्मला भूरिया मंत्री नीमच
गोविंद सिंह राजपूत मंत्री गुना
विश्वास सारंग मंत्री खरगोन
नारायण सिंह कुशवाह मंत्री शाजापुर
नागर सिंह चौहान मंत्री आगर-मालवा
प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री शिवपुरी
राकेश शुक्ला मंत्री अशोकनगर
चैतन्य काश्यप मंत्री राजगढ़
इंदर सिंह परमार मंत्री दमोह
कृष्णा गौर राज्य मंत्री सीहोर
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी राज्य मंत्री खंडवा
दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री मंडला
गौतम टेटवाल राज्य मंत्री बड़वानी
लखन सिंह पटेल राज्य मंत्री विदिशा
नारायण सिंह पंवार राज्य मंत्री रायसेन
नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री नर्मदापुरम
प्रतिमा बागरी राज्य मंत्री डिंडौरी
दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री अनूपपुर
राधा सिंह राज्य मंत्री मैहर

इन जिलों में कलेक्टर होंगे चीफ गेस्ट

जिन जिलों में कलेक्टर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उनमें देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल जिले शामिल हैं। इनके साथ ही उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *