मध्य प्रदेश

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया ..25 नवंबर को होना है सम्मान, रिश्वत के आरोप में हटाए !!!

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया…
बीजेपी संगठन में शिकायत के बाद कार्रवाई, साकेत मालवीय नए कलेक्टर
आदित्य सिंह। - Dainik Bhaskar
आदित्य सिंह।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार रात जारी आदेश में अशोकनगर के कलेक्टर और 2014 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य सिंह को हटाकर उन्हें संचालक गैस राहत और त्रासदी के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2014 बैच के ही आईएएस अधिकारी तथा कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय को अशोकनगर का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। मालवीय को चुनाव आयोग से परमिशन के बाद अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य सरकार ने दो दिन पहले अशोकनगर कलेक्टर की नई पदस्थापना को लेकर चुनाव आयोग को तीन अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था जिस पर आयोग की परमिशन के बाद साकेत मालवीय को अशोकनगर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

साकेत मालवीय।
साकेत मालवीय।

25 नवंबर को होना है सम्मान, रिश्वत के आरोप में हटाए

अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाने की कार्रवाई के पीछे मुख्य वजह जिले के आनंदपुर ट्रस्ट के नामांतरण के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है जिसकी शिकायत बीजेपी के केंद्रीय संगठन तक पहुंची थी और इसके बाद बीजेपी संगठन की नाराजगी के बाद सिंह को हटाने का फैसला किया गया और उनके स्थान पर तीन नामों के पैनल चुनाव आयोग को भेजे गए हैं। दूसरी ओर ऐसा भी हुआ है कि चुनाव आयोग के एसआईआर के काम में अशोकनगर का काम सबसे उत्कृष्ट रहा है। ऐसे में मतदाता सूची के काम में सबसे अच्छा परफार्म करने के चलते अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हाथों 25 जनवरी को सम्मानित भी किया जाएगा। सिंह को इसके लिए मुख्यालय से बाहर जाने की परमिशन देने के आदेश चुनाव आयोग ने दिए थे।

अजय कटेसरिया को संचालक कर्मचारी चयन मंडल का प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में अपर सचिव सामान्य प्रशासन के पद पर पदस्थ आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया को कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *