मध्य प्रदेशस्वास्थय

साल 2025 में 25 दवाओं के सैंपल हुए फेल…ओआरएस से पेन किलर दवाएं तक निकली अमानक !!

साल 2025 में 25 दवाओं के सैंपल हुए फेल…
ओआरएस से पेन किलर दवाएं तक निकली अमानक, कीड़े वाले माउथ वॉश की रिपोर्ट आना बाकी

कफ सिरप कांड हो या जिला अस्पताल से मिले माउथ वॉश में कीड़ा निकलने का मामला, यह केस मध्यप्रदेश में मरीजों को दी जा रहीं दवाओं के गिरे हुए स्तर को उजागर करता है। लेकिन, चिंता का विषय यह है कि साल 2025 में खराब क्वालिटी वाली दवाओं के 4 से 5 ही चर्चित केस लोगों के सामने आए। जबकि हकीकत में स्थिति इसके कई गुना अधिक चिंताजनक है।

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बीते साल एक नहीं बल्कि अमानक दवाओं के 25 केस दर्ज हुए। इनमें मल्टी विटामिन, ओआरएस, दर्द की दवा से लेकर ह्रदय और किडनी रोगियों को दी जाने वाली लाइफ सेविंग ड्रग्स तक शामिल हैं।

सरकारी और निजी अस्पतालों व फार्मेसी के कुल दवा कारोबार को देखें, तो यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ से अधिक का है।

मध्यप्रदेश में सालाना दवा का कारोबार 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है।
मध्यप्रदेश में सालाना दवा का कारोबार 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है।

पूरे प्रदेश से आ रहे अमानक दवाओं के मामले

मध्यप्रदेश में अमानक दवाओं के मामले सतना, कटनी, जबलपुर, शाजापुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों से आए हैं। इनके अलावा हाल ही में राजधानी के जिला अस्पताल में दो शिकायतें दर्ज हुईं। जिसमें एक केस में फफूंद लगी दवा मरीजों को दे दी गई तो दूसरे मामले में अस्पताल से जो माउथ वॉश दिया गया, उसमें कीड़ा होने की बात कही गई। दोनों मामलों में अस्पताल प्रबंधन ने दवाओं के सैंपल जब्त कर लिए थे। शिकायतकर्ता को एक सप्ताह में इनकी रिपोर्ट बताने की बात कही गई थी। लेकिन, अब तक इन दवाओं की रिपोर्ट नहीं आई है।

मामले में भोपाल सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि माउथ वॉश में कीड़े होने की शिकायत मिली थी। सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने से स्थिति साफ हो जाएगी। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाल ही में जेपी अस्पताल में क्वालिटी इंस्पेक्शन कराया गया था।

सबसे ज्यादा अमानक दवाएं मई माह में मिली

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सबसे ज्यादा 7 अमानक दवाओं के मामले साल 2025 के मई माह में मिले। जिसमें कार्रवाई करते हुए संबंधित बैच की दवा पर तत्काल रोक लगा दी गई थी। वहीं, खराब दवाएं सप्लाई करने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की गई।

मई माह के बाद दिसंबर में चार दवाएं अमानक मिली थी। वहीं, अगस्त और अक्टूबर में 3-3 दवाएं खराब क्वालिटी की होने की बात सामने आई थी। ये दवाएं टाइफाइड, फेफड़ों व मूत्र संक्रमण, खांसी, अस्थमा, एलर्जी और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज में दी जाती हैं।

एक साल में 25 दवाएं मिली अमानक

  • 28 जनवरी को मल्टी विटामिन – इसमें पोषण संबंधी कमी को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक विटामिन, खनिज, मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
  • 11 फरवरी को ‌‌Bupivacaine हाइड्रोक्लोराइड – दर्द को रोकता है या उसका इलाज करता है, जिसमें किसी प्रक्रिया के दौरान भी दर्द शामिल है।
  • तीन मार्च को पेरासिटामोल (ओरल सस्पेंशन) – इस्तेमाल उच्च तापमान (बुखार) को कम करने के लिए भी किया जाता है।
  • 9 मई को विटामिन सी – दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  • 15 मई को लेवेटी रेक्टम – इसका इस्तेमाल मिर्गी से पीड़ित लोगों में दौरे के इलाज के लिए किया जाता है।
  • 16 मई को मल्टीविटामिन – डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, और मस्तिष्क की कार्यशीलता में गिरावट आने को रोकती है।
  • 20 मई को क्लोपीडॉगरेल टैबलेट – रक्त वाहिकाओं में हानिकारक रक्त के थक्कों को बनने से रोकने में मदद करता है।
  • 22 मई को एंगस्ट्रॉम / HIV किट कार्ड BHIV 2403 – एंगस्ट्रॉम (Angstrom) एक ब्रांड है जो एंगकार्ड (Angcard) नाम से एचआईवी (HIV 1/2) रैपिड कार्ड किट बनाता है, जो रक्त में एचआईवी एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए इस्तेमाल होती है
  • 23 मई को रैनिटिडिन हाइड्रोक्लोराइड TMG 240728 – इसका उपयोग पेट या आंतों के अल्सर के इलाज के लिए किया जाता है।
  • 28 मई को डोबुटामाइन हाइड्रोक्लोराइड – इसका उपयोग हृदय गति रुकने और कार्डियोजेनिक शॉक के उपचार के लिए किया जाता है।
  • 27 जून को एसिक्लोफेनाक टैबलेट – यह दर्द और सूजन को नियंत्रित करता है। खासकर हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत वाले मरीजों में, यह बेहद कारगर है।
  • 1 जुलाई को ओआरएस – ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (Oral Rehydration Solution) है, जो दस्त, उल्टी या ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी नमक (इलेक्ट्रोलाइट्स) की कमी (डिहाइड्रेशन) को पूरा करने वाला एक जीवन रक्षक घोल है।
  • 22 अगस्त को पोली विटामिन टैबलेट – कटनी – यह एक मल्टीविटामिन सप्लीमेंट है।
  • 22 अगस्त को एनालाप्रिल मैलेट टैबलेट – सतना – दिल के दौरे स्ट्रोक दिल की विफलता और गुर्दे की समस्याओं को रोकने में मदद करने के लिए उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए एनालाप्रिल मैलेट का उपयोग किया जाता है।
  • 26 अगस्त को सेर्राटीओपेपटीडेस टैबलेट – जबलपुर जिला अस्पताल – इसके सूजन-रोधी गुणों का उपयोग दर्द से राहत, संक्रमण को रोकने, सूजन को कम करने, पुरानी श्वसन बीमारी में मदद करने आदि के लिए किया जाता है।
  • 4 सितंबर को एसिटालोप्राम ऑक्सलेट BT6876 – मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाकर अवसाद में कमी लाता है। सेरोटोनिन मस्तिष्क का एक रासायनिक संदेशवाहक होता है, जो व्यक्ति के मूड को नियंत्रित करता है।
  • 10 सिंतबर जेंटामाइसिन इंजेक्शन – एक प्रकार का एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों का इलाज करता है।
  • 9 अक्टूबर को पायरीडॉक्सीन हाइड्रोक्लोराइड – विटामिन B6 का ही एक रूप है, जो शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है और तंत्रिका तंत्र, लाल रक्त कोशिकाओं और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
  • 9 अक्टूबर को डॉक्सिलामाइन सक्सिनेट – यह एंटीहिस्टामाइन वर्ग से संबंधित है जो शरीर में प्राकृतिक रसायन (हिस्टामाइन) को अवरुद्ध करके काम करता है, जिससे मतली और उल्टी को रोका जा सकता है।
  • 22 अक्टूबर को एल्बेंडाजोल आईपी टैबलेट – एक एंटीपैरासिटिक दवा है जो दाद के संक्रमण का इलाज करती है। दाद एक संक्रामक फंगल संक्रमण है जो आपकी त्वचा पर एक गोलाकार, अंगूठी जैसा पैटर्न बनाता है। यह दवा टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
  • 26 नवंबर को आइसोनियाजिड टैबलेट – एक एंटीबायोटिक है जिसे ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) और इनएक्टिव (लेटेंट) टीबी के इलाज और रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • 1 दिसंबर को जेंटामाइसिन इंजेक्शन – एक प्रकार का एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों का इलाज करता है।
  • 4 दिसंबर को मेट्रोनिडाजोल टैबलेट – इसका उपयोग त्वचा संक्रमण, रोसैसिया और मुंह के संक्रमण, जिनमें संक्रमित मसूड़े और दांतों के फोड़े शामिल हैं, के इलाज के लिए किया जाता है।
  • 4 दिसंबर को ओमेगा फार्मा/ डिक्लोफेनाक सोडियम, पेरासिटामोल – एक दवा है जो दर्द से राहत देती है, सूजन को कम करती है और श्वसन संक्रमण और साइनसाइटिस का इलाज करती है।
  • 25 दिसंबर को लैक्टुलोज सॉल्यूशन आईपी – कब्ज का इलाज करता है। यह आपकी आंतों द्वारा अवशोषित पानी की मात्रा बढ़ाकर काम करता है। यह मल को नरम बनाता है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *