मध्य प्रदेश

अशोकनगर कलेक्टर शिकायत मामले की जांच करेगा आनंदपुर ट्रस्ट…पीएमओ शिकायतकर्ता पर मानहानि केस की तैयारी !!!!

अशोकनगर कलेक्टर शिकायत मामले की जांच करेगा आनंदपुर ट्रस्ट:पीएमओ शिकायतकर्ता पर मानहानि केस की तैयारी, कलेक्टर को बताया अच्छा

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के खिलाफ शिकायत करने वालों की आनंदपुर ट्रस्ट जांच करेगा। ट्रस्ट ने पीएमओ को पत्र भेजने वाले व्यक्ति पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। यह घटनाक्रम कलेक्टर आदित्य सिंह के भोपाल गैस त्रासदी एवं राहत विभाग में स्थानांतरण के दो दिन बाद सामने आया है।

शुक्रवार को ट्रस्ट की ओर से अनौपचारिक रूप से बताया गया कि इस मामले की जांच की जाएगी। ट्रस्ट की 34 सदस्यीय कैबिनेट कमेटी की बैठक में यह मुद्दा रखा जाएगा। जांच में शिकायतकर्ता के रूप में सामने आने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी और आनंदपुर का नाम इस्तेमाल कर शिकायत करने वाले पर मानहानि का दावा किया जाएगा। ट्रस्ट ने कलेक्टर की कार्यप्रणाली की तारीफ भी की।

कहा- हमारी ओर से शिकायत नहीं हुई

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। उनका कहना है कि किसी भी शिकायत के लिए पहले कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित करना अनिवार्य होता है। ट्रस्ट को भी इन शिकायतों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली थी।

दरअसल, चार दिन पहले सोशल मीडिया पर यह खबर फैली थी कि आनंदपुर ट्रस्ट ने कलेक्टर आदित्य सिंह की दिल्ली पीएमओ में शिकायत की है। इन आरोपों में कहा गया था कि कलेक्टर नामांतरण के एवज में 3 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रकार की शिकायत का कोई भी आधिकारिक पत्र सामने नहीं आया था।

इन शिकायतों की अटकलों के बीच, दो दिन पहले कलेक्टर आदित्य सिंह को अशोकनगर से हटाकर भोपाल गैस त्रासदी एवं राहत विभाग में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *