दिल्ली

77वां या 78वां…..इस साल भारत मना रहा कौन सा गणतंत्र दिवस?

Republic Day 2026: 77वां या 78वां…..इस साल भारत मना रहा कौन सा गणतंत्र दिवस?

 हर साल इस बात को लेकर लोगों में संशय रहता ही है। ऐसे में आइए एक क्लिक में दूर करें अपना ये डाउट और जान लें कि इस साल भारत कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
 
गणतंत्र दिवस भारत में हर साल 26 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये दिन भारतीय संविधान के लागू होने और भारत को संपूर्ण गणराज्य घोषित किए जाने की याद दिलाता है।

हर साल लोगों को ये लेकर भ्रम होता है कि इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस कन्फ्यूजन को दूर करना जरूरी है, क्योंकि सही जानकारी न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इस दिन की महत्ता को समझने में भी मदद करती है। इस अवसर पर पूरे देश में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ध्वजा फहराया जाता है।

 भारत कब बना गणराज्य ?
भारत 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः गणराज्य बना। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और देश के नागरिकों को नए कानूनी और संवैधानिक अधिकार मिले। इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है। इसी दिन भारत ने ब्रिटिश राज से आज़ादी के बाद स्वतंत्र शासन की ओर निर्णायक कदम उठाया और संविधान के माध्यम से देश के नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों को सुनिश्चित किया।
76 77 or 78 which republic day india celebrated in 2026
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? – फोटो : PTI
 

इस दिन क्या होता है ?

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में भव्य कर्तव्यपथ पर परेड होती है। इसमें भारत की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक धरोहर और विभिन्न राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं। राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और देशभक्ति के गीत, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होते हैं और नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाई जाती है।

 

76 77 or 78 which republic day india celebrated in 2026
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? 
 
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस ?

  • भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, जिसे हम पहला गणतंत्र दिवस मानते हैं। 
  • इसके बाद हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, और इसकी संख्या बढ़ती जाती है। 
  • किसी भी वर्ष का गणतंत्र दिवस जानने के लिए बस उस वर्ष में से 1949 घटा दें।
  • उदाहरण के लिए 2026 में गणतंत्र दिवस की संख्या जानने के लिए 2026 – 1949 = 77 किया जाएगा। 
  • इसका मतलब है कि 2026 में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 
  • इसी तरह 2025 में गणना करेंगे तो 2025 – 1949 = 76, यानी 2025 में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया था।


इसका मतलब साफ है कि इस साल हम सभी 77वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। 

76 77 or 78 which republic day india celebrated in 2026
इस साल भारत मनाने जा रहा कौन सा गणतंत्र दिवस? –

इस तरीके से हर साल का गणतंत्र दिवस आसानी से पता लगाया जा सकता है। बस याद रखें कि पहला गणतंत्र दिवस 1950 में हुआ था, और उसके बाद हर साल की संख्या इसी क्रम में बढ़ती जाती है। ये गणितीय तरीका न केवल सरल है बल्कि गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक जानकारी समझने में भी मदद करता है।

77वां या 78वां गणतंत्र दिवस?

इतिहास कहता है कि 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था. इस तरह देखा जाए तो गणतंत्र दिवस के 76 साल पूरे हो चुके हैं. इस साल देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. यह कंफ्यूजन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैलती है. कंफ्यूजन कैसे फैलता है इसे इस साल के गणतंत्र दिवस से समझ लेते हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स यह तर्क देते हैं कि जितने साल पूरे हुए हैं उसके हिसाब से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, लेकिन कुछ तर्क ये देते हैं कि जितने साल पूरे हो चुके हैं उसके बाद नया साल जो होगा उसके मुताबिक गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. जैसे- गणतंत्र दिवस के 66 साल पूरे हो चुके हैं और अब 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. यही तर्क सही मायने में लागू होता है. इसलिए भारत इस साल 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.

 

गणतंत्र दिवस का महत्व

गणतंत्र दिवस भारत की संवैधानिक यात्रा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, शासन, रक्षा, प्रौद्योगिकी और सामाजिक विकास में प्रगति के साथ विविधता में एकता के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है. परेड गणतंत्र दिवस समारोहों का मुख्य आकर्षण हैं. सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की परेड, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भव्य झांकियां, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन, भारत की विरासत का जश्न मनाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हैं.

गणतंत्र दिवस संविधान का महत्व भी बताता है. भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है. भारतीय संविधान कई अधिकारों को सुनिश्चित करता है. जैसे- मौलिक अधिकार, कानून के समक्ष समानता, धर्मनिरपेक्षता, सभी नागरिकों के लिए न्याय और स्वतंत्रता. 77 सालों के बाद भी, यह भारत के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन का मार्गदर्शन करता रहता है.

कितने देश मनाते हैं गणतंत्र दिवस?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि गणतंत्र दिवस सिर्फ भारत में मनाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह दूसरे देशों में भी मनाया जाता है. हालांकि, तारीखें और गणतंत्र दिवस के मनाने का कारण भी अलग-अलग होते हैं. जैसे-इटली हर साल 2 जून को गणतंत्र दिवस मनाता है. इस दिन ऐतिहासिक जनमत-संग्रह के बाद इटली राजशाही छोड़कर गणराज्य बना था. वहीं, तुर्की में यह खास दिन 29 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस खास दिन पर ऑटोमन साम्राज्य की जगह आधुनिक तुर्की गणराज्य का गठन हुआ था. इतना ही नहीं, पुर्तगाल, नेपाल, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और ईरान भी गणतंत्र दिवस मनाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *