उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशलखनऊ

सिवनी से लखनादौन-खवासा हाईवे पर 500 से ज्यादा अवैध कब्जे ?

सिवनी से लखनादौन-खवासा हाईवे पर 500 से ज्यादा अवैध कब्जे
NHAI अतिक्रमणकारियों को भेज रहा नोटिस; हटाने का काम शुरू
हाईवे की जमीन पर बनी झुग्गियां…

सिवनी जिले में जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे (छिंदवाड़ा इकाई) पर लखनादौन से खवासा तक 107 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क किनारे NHAI की भूमि पर वर्षों से जमे 500 से अधिक अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद के तहत की जा रही है।

NHAI ने ढाबा संचालकों, दुकानदारों, पेट्रोल पंप मालिकों और अन्य अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। अब तक 250 से अधिक नोटिस भेजे जा चुके हैं और सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। शेष 250 अतिक्रमणकारियों को भी जल्द नोटिस भेजे जाएंगे। इसी साल जुलाई में मढ़ई, लखनादौन, छपारा और बंडोल सहित कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए थे।

नोटिस मिलने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। कई लोग स्वयं कब्जा हटाने की बात कहते हुए अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

हाईवे पर कब्जा जमाकर कर रहे व्यापार।
हाईवे पर कब्जा जमाकर कर रहे व्यापार।

एप्रोच रोड बनाने की मांग

अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ, एनएचएआई ने हाईवे किनारे दुकान चलाने वाले ढाबा संचालकों और अन्य दुकानदारों को वाहनों के व्यवस्थित आवागमन के लिए अपने प्रतिष्ठानों के सामने एप्रोच रोड बनाने को कहा है। यह कदम अचानक वाहनों के मुड़ने या फोरलेन पर आने से होने वाली दुर्घटनाओं को टालने और हाईवे पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठानों का संचालन एनएचएआई से उचित दूरी पर ही किया जा सकेगा, ताकि फोरलेन पर दौड़ने वाले वाहनों को कोई व्यवधान न हो।

अवैध कब्जाधारियों की नींद उड़ गई है और वे जल्द से जल्द कब्जा हटाने की बात कहते हुए एनएचएआई के छिंदवाड़ा कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभाग अगले महीने तक हाईवे किनारे किए गए सभी कच्चे और पक्के अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है।

हाईवे किनारे पर तानी झुग्गियां।
हाईवे किनारे पर तानी झुग्गियां।

यहां से सबसे ज्यादा समस्या

खास तौर पर लखनादौन की मढई घाटी, गनेशगंज, सहजपुरी, घुनई घाटी, छपारा, बंडोल, नगझर, सुकतरा, मोहगांव, खवासा में सबसे ज्यादा समस्या है। एक माह पूर्व मोहगांव में हाईवे के बेदह नजदीकी संचालित दुकानदारों ने अपनी दुकानों को पीछे हटाया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग में चिंहित भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने का नोटिस भेजकर सात दिनों, का समय दिया जा रहा है। सुकतरा, मोहगांव में यात्री प्रतीक्षालय के आसपास ट्रकों का 24 घंटे जमावड़ा रहता है, जिससे दुघर्टनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

बाकी लोगों को भी जल्द देंगे नोटिस

एनएचएआई इकाई छिंदवाड़ा की प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकृति गुप्ता का कहना है कि लखनादौन से खवासा तक 107 किमी फोरलेन किनारे एनएच की भूमि पर अवैध कब्जा करने 250 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है, जिस पर सुनवाई प्रक्रिया चल रही है।

शेष चिहित 250 लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से एनएच को निर्देश अनुसार अवैध कब्जों के हटाने की व्यवस्थित व सुरक्षित बनाने सुप्रीम कोर्ट के कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *