इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है। मांग में सिंदूर लगा रखा हैl इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा भारतीय पारम्परिक परिधान में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कान में झुमके भी पहने हैंl सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस लुक को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में उनकी भूमिका और उसके बारे में भी जानकारी दी है। सोनाक्षी ने बताया है कि वे इस फिल्म में ”सत्या” की भूमिका में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने लिखा है कि, प्यार, अखंडता और त्याग का मतलब सत्या होता है।