इंदौर में आस्था के अपमान पर 7 बर्खास्त

खदान में गणेश प्रतिमाओं को फेंकने पर कांग्रेस हमलावर, CM नाराज हुए तो निगम ने 7 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

इंदौर के जवाहर टेकरी में सोमवार को गणेश प्रतिमाओं को फेंकने का VIDEO सामने आने के बाद हड़कंप मच हुआ है। कांग्रेस और BJP दोनों ने ही घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई करने का कहा है। इसका VIDEO जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जानकारी में आया तो आनन-फानन में निगम के सात कर्मचारियों को बर्खास्त (सेवा समाप्त) करने के आदेश सोमवार की रात जारी कर दिए। कार्रवाई के बाद भी मामला थमता हुआ नहीं दिख रहा है। कांग्रेस MLA ने लापरवाही और आस्था का अपमान करने वालों पर FIR की मांग की है।

नगर निगम द्वारा सोमवार को गलत तरीके से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया था। इस मामले में कांग्रेस MLA संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मंगलवार सुबह जवाहर टेकरी पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों से बात की, साथ ही चंदन नगर थाने में जाकर केस दर्ज कराने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा में उन्होंने इस तरह की घटना को गलत बताया। उन्होंने कहां की निगम का यह रवैया गलत है।

जवाहर टेकरी खदान को देखने पहुंचे MLA
जवाहर टेकरी खदान को देखने पहुंचे MLA

निगम कर्मचारियों पर हो केस दर्ज
विधायक संजय शुक्ला और अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने चंदन नगर थाने में निगम अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की बात कही। उनके मुताबिक जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है। उन पर कार्रवाई की जाना चाहिए। सोमवार को नगर निगम की हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद शहर भर के कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

सांसद लालवानी ने व्यक्त की नाराजगी
BJP सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को जवाहर टेकरी में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जन के दौरान फेंकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। लालवानी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से कहा है कि ऐसे कृत्य के लिए जवाबदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *