क्लाउंड-9 कैफे में चल रहा था हुक्काबार…:कैफे में युवा गुड़ गुड़ा रहे थे हुक्का, तभी हुई पुलिस की एन्ट्री, फिर मची भगदड़, मैनेजर पर दर्ज की FIR

  • सिटी सेंटर में चल रहा था हुक्काबार……

ग्वालियर में शहर के बीच सिटी सेंटर में पुलिस की नाक के नीचे एक कैफे में चल रहा था हुक्काबार। क्लाउंड-9 कैफे में युवा हुक्का गुड़ गुड़ा रहे थे तभी पुलिस की एंट्री हो गई। पुलिस को देखते ही वहां युवाओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने भी वहां से काफी मात्रा में हुक्का और सामग्री पकड़ी है। वहां बैठे युवा तो भाग गए, लेकिन पुलिस ने कैफे के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने सिटी सेंटर के मातृ छाया कॉम्प्लेक्स के क्लाउंड-9 कैफे में की है। शहर के सिटी सेंटर में कई कैफे में युवाआंे को हुक्का परोसा जा रहा है। यह सभी कैफे बिना लाइसेंस के चल रहे हैं।
यह है पूरा मामला
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस को खबर मिली थी कि क्लाउंड 9 कैफे में नियम विरुद्ध काम हो रहे हैं और इसके बदले मुंह-मांगी रकम वसूल की जाती है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पहले तो सूचना की अपने स्तर पर तस्दीक कराई और जब यह बात कंफर्म हो गई कि कैफे प्रबंधन ने कैफे को अनैतिक गतिविधियों अड्‌डा बना रखा है तो पूरी तैयारी के साथ पुलिस कैफे पहुंच गई। यहां हुक्का गुड़ गुड़ा रहे युवकों को कैफे प्रबंधन के अलर्ट करने से पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस की एंट्री होते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने क्लाउंड 9 कैफे के मैनेजर मुकुज पुत्र मनोज सेजवार निवासी घासमण्डी मुरार को पकड़ा है। उसके खिलाफ लोक सेवक के आदेश की अवहेलना सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुछ युवक वहां हुक्का पीते मिले हैं। उनको तत्काल नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
सिटी सेंटर में पले भी पकड़े गए हैं हुक्काबार
– यह पहला मौका नहीं है जब शहर के सिटी सेंटर में हुक्का बार पकड़ा गया हो। इससे पहले भी लगातार हुक्का बार चलते मिले हैं। यहां युवाओं को कैफे में बैठाकर हुक्का का लत लगाना आम बात है। इस मामले में एसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि ग्वालियर में हुक्का बार किसी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा। पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *