यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा, बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 30 लोग सवार थे, 26 की मौत .. सीएम शिवराज देहरादून रवाना
हाईवे पर डामटा के पास हादसा हुआ है। बस में 28 यात्री सवार थे। 26 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30 लोग सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं और चार यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
बस (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 26 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।