शिवराज को बताया टंट्या मामा का पुनर्जन्म! ….. कृषि मंत्री बोले- वे अंग्रेजों को लूटकर गरीब कन्याओं की शादी कराते थे, ये टैक्स लेकर सेवा करते हैं

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्रांतिकारी टंट्या भील का पुनर्जन्म बताया है। उनका कहना है कि टंट्या मामा का पुनर्जन्म शिवराज सिंह के रूप में हुआ है। दोनों की कायशैली एक जैसी है। टंट्या मामा अंग्रेजों को लूटकर गरीब कन्याओं की शादी करवाते थे। शिवराज अमीरों से टैक्स वसूलकर गरीबों की सेवा करते हैं।

दरअसल, आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय के क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने जा रही है। इसी क्रम में टंट्या भील की जन्मस्थली खंडवा से कलश माटी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को भीकनगांव पहुंची। यहां सभा में मंत्री पटेल ने यह बयान दिया।

शनिवार को हुई थी गौरव यात्रा की शुरुआत
जननायक टंट्या भील गौरव कलश यात्रा की शुरुआत शनिवार को पंधाना के गांव बडौदा अहीर स्थित उनकी जन्मस्थली से हुई थी। यहां से गौरव यात्रा पूरा निमाड़ भ्रमण कर 4 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी।

मोदी लहर में कांग्रेस ने जीती थी भीकनगांव सीट
बीजेपी के खाते में रहने वाली खरगोन की भीकनगांव विधानसभा सीट 2013 के चुनाव में मोदी लहर के दौरान कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस ने 2018 में फिर यह सीट जीती। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। यहां कांग्रेस की झूमा सोलंकी दो बार से विधायक हैं। इसके अलावा, बीते लोकसभा उपचुनाव में भी बीजेपी को यहां से हार मिली है। इस उपचुनाव में भीकनगांव सीट से कांग्रेस करीब 2200 वोटों से जीती है।

कांग्रेस ने बताया गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *