MP पंचायत चुनाव की घोषणा आज शाम 4 बजे होगी; 3 चरणों में होंगे चुनाव

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा आज शाम 4 बजे होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रसाद सिंह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे। कार्यक्रम के घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में 23835 ग्राम पंचायतें हैं। 904 जिला पंचायत सदस्य और 6 हजार 35 जनपद सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष 52, उपाध्यक्ष 52, जनपद पंचायत अध्यक्ष 313, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष 313, जिला पंचायत सदस्य 904, जनपद पंचायत सदस्य 6833, सरपंच 23912 और 3,77,551 शामिल हैं। इनमें 2014-15 में चुनाव हुए थे। इनका कार्यकाल 2020 में समाप्त हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *