जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से मां-बेटा घायल, बुजुर्ग महिला की दोनों आंखों में छर्रे लगे

भिंड में छह बीघा जमीन को लेकर संघर्ष …..

भिंड जिले के मौ कस्बे में एक ही परिवार में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। इस घटना में बुजुर्ग मां उसका बेटा घायल हो गया। बुजुर्ग महिला की आंखों में छर्रे लगे। वहीं, युवक भी बुरी तरह से घायल है।

एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक मौ कस्बे में छैकर गांव निवासी बंटी उर्फ विनोद कोरी के चाचा से उसके ही परिवार के रामराज कोरी और गिरीश कोरी ने छह बीघा जमीन खरीदी थी। इस मामले में एक बीघा जमीन बंटी ने अपने हिस्से की दिए जाने को कहा। इस पर गिरीश के परिवार ने अपना पैसा देकर खरीदे जाने पर अपना हक जताया। इस मामले में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस विवाद में बंटी व उसके भाई प्रदीप ने गिरीश व उसकी 70 वर्षीय मां गंगावती के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में गंगावती की दोनों आंखों में गोली के छर्रे लगे। इस उसकी आंखें खराब होना बताया जा रहा है। जबकि गिरीश कोरी के पीठ व कमर में छर्रे लगे। दोनों मां-बेटों को घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया है।

दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य

बताया जा रहा है कि घायल पक्ष और आरोपी पक्ष एक ही परिवार के सदस्य है। घायल गिरीश के चचेरे भाई का लड़का बंटी और प्रदीप है। दोनों ही एक ही परिवार के है। एक बीघा जमीन आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष पर बता रहा है। इसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *