भाजपा चुनाव समिति … 24 सदस्यों की टीम संभालेगी यूपी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, वरुण गांधी का भी नाम नहीं

भाजपा चुनाव समिति से मंत्री टेनी OUT …..

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव समिति की घोषणा की है। इस समिति में 24 सदस्यों को रखा गया है। यह समिति ही यूपी विधानसभा में पार्टी की रणनीति के साथ ही साथ चुनाव प्रचार की कमान भी संभालेगी।

इस 24 सदस्यों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ-साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जैसे नाम शामिल हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को भी शामिल किया गा है। इसके साथ ही यूपी के कई सांसदों को भी इस समिति में रखा गया है।

अजय मिश्रा टेनी से किनारा

माना जा रहा था कि लखीमपुर के सांसद अजय मिश्रा टेनी इस समिति में होंगे, लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम हटा दिया गया है। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दिल्ली स्थित आवास पर ब्राह्मण नेताओं की बैठक बुलाई गई थी, उसमें अजय मिश्रा टेनी शामिल हुए थे।

इसके बाद से माना जा रहा था कि उन्हें यूपी के विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, किसानों की नाराजगी से बचने के लिए टेनी को इस समिति में शामिल नहीं किया गया है। साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

उप्र भाजपा के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अनुमोदन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की है।

चुनाव समिति में शामिल हैं ये बड़े नाम

  1. सीएम योगी आदित्यनाथ
  2. सुनील बंसल
  3. कर्मवीर सिंह
  4. रमापति राम त्रिपाठी
  5. बेबी रानी मौर्या
  6. रेखा वर्मा
  7. अरुण सिंह
  8. सुरेश खन्ना
  9. साध्वी निरंजन ज्योति
  10. ब्रजेश पाठक
  11. संजीव बालियान
  12. विनोद सोनकर
  13. राजवीर सिंह
  14. एसपी सिंह बघेल
  15. सलिल बिश्नोई
  16. अश्विनी त्यागी

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को पदेन सदस्य बनाया गया

पार्टी ने चुनाव समिति में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य को पदेन सदस्य बनाया है। बात विशेष आमंत्रित सदस्यों की करें, तो इनमें राधा मोहन सिंह, संजीव चौरसिया, सुनील ओझा और वाई सत्य कुमार शामिल हैं। इसके अलावा सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक, एसपी सिंह बघेल का भी नाम है। वहीं, राधामोहन सिंह, सुनील ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *