नोएडा…तीनों विधानसभा से 52 महारथी चुनावी मैदान में …. 14 निर्दलीय भी करेंगे जोर आजमाइश, सबसे ज्यादा नोएडा सीट से 23 प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए गौतम बुद्ध नगर में भी नामांकन प्रक्रिया का समापन हो गया। नामांकन प्रक्रिया में जनपद की तीनों विधानसभाओं से कुल 52 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें नोएडा विधानसभा से 23 उम्मीदवार, दादरी विधानसभा से 16 उम्मीदवार और जेवर विधानसभा से 13 उम्मीदवार सम्मिलित हैं।

इसमें 14 निर्दलीय भी मैदान में हैं। जो बड़े-बड़े महारथियों के सामने अपनी जोर आजमाइश करेंगे। इसी में सबसे प्रत्याशी ज्यादा नोएडा और जेवर से हैं। नोएडा और दादरी से 5-5 निर्दलीय मैदान में हैं, जबकि दादरी से 4 निर्दलीय मैदान में हैं।

जिला सूचना विभाग ने जानकारी दी

नोएडा से कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं

  • आशीष शर्मा- लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
  • घनश्याम- भारतीय जनसंघ पार्टी
  • दीप माला श्रीवास्तव- पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
  • धर्मेंद्र- निर्दलीय
  • सुनील कुमार- निर्दलीय
  • नीतीश- राष्ट्रीय जनता पार्टी
  • किशोर सिंह- भारतीय इंसान पार्टी
  • रोहित- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)
  • बबलू सिंह चौधरी- अल-हिंद पार्टी
  • कुश कुमार श्रीवास्तव- भारतीय जन जागृति पार्टी
  • राजकुमार- शिवसेना
  • सुनील चौधरी- समाजवादी पार्टी
  • विजेंद्र सिंह- विजय भारत पार्टी
  • यशु सिंह- निर्दलीय
  • अपर्णा शर्मा- निर्दलीय
  • पंखुड़ी पाठक- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • सौरभ गोयल- निर्दलीय
  • संजीव कुमार गोस्वामी- सर्व समाज पार्टी
  • पंकज सिंह- भारतीय जनता पार्टी
  • कृपा राम शर्मा- बहुजन समाज पार्टी
  • ध्रुव अग्रवाल- लिबरल पार्टी ऑफ़ इण्डिया
  • सुनील चौधरी- समाजवादी पार्टी

दादरी सीट पर 16 लोगों ने किया नामांकन

  • संजय चेची- आम आदमी पार्टी
  • हेमंत शर्मा – शिवसेना
  • तेजपाल नागर – भारतीय जनता पार्टी
  • राघवेंद्र श्रीवास्तव – सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी )
  • त्रिलोचन नारायण सिंह – निर्दलीय
  • संजय कुमार शर्मा – निर्दलीय
  • मनवीर भाटी – बहुजन समाज पार्टी
  • चमन सिंह – मिहिर सेना
  • राजकुमार भाटी – समाजवादी पार्टी
  • जगदीश सिंह – सर्व समाज पार्टी
  • दीपक भाटी चोटीवाला – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • यूनुस – राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी
  • अमित बैसोया – निर्दलीय
  • अन्नू खान – निर्दलीय
  • विजय नागर – बहुजन आंदोलन पार्टी
  • वीरेंदर सिंह प्रजापति – जन अधिकार पार्टी

जेवर सीट पर 13 लोगों ने किया नामांकन

  • नरेंद्र कुमार भाटी डाढ़ा – बहुजन समाज पार्टी
  • मनोज चौधरी – इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • मनोज राज – भारतीय जन जागृति पार्टी
  • सुनील गौतम – निर्दलीय
  • अवतार सिंह भड़ाना – राष्ट्रीय लोक दल
  • वीर सिंह – निर्दलीय
  • मनोज कुमार शर्मा – लोक जनशक्ति पार्टी
  • धीरेन्द्र सिंह – भारतीय जनता पार्टी
  • धनीराम – निर्दलीय
  • विजय – निर्दलीय
  • पूनम – आम आदमी पार्टी
  • त्रिलोक चंद शर्मा – निर्दलीय
  • नीरू वालिया – सर्व समाज पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *