गायों की मौत पर उखड़ने लगी सियासी परतें ….

स्वामी अखिलेश्वरानंद का आरोप- दिग्विजय सिंह ने गौ-सदन भंग कर चरनोई भूमि कार्यकर्ताओं को बांटी, मेरे पास प्रमाण…..

गायों की मौत अब सियासत शुरू हो गई है। मप्र गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष और पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय ने अपने शासनकाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 10 गौ सदन भंग कर चरनोई भूमि कार्यकर्ताओं को बांट दी थी। मेरे पास दस्तावेजी प्रमाण हैं। वे जल्दी ही इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 2000 में अविभाजित मध्य प्रदेश में जगंलों के आसपास बनाए 10 गौ सदन को भंग कर दिया था। उन्होंने इस जमीन को वन विभाग के सुपुर्द कर दी थी। जबकि इससे लगी हुई चरनोई भूमि का बंदरबांट कर दिया था। उस समय उनके गुरू शंकराचार्य ने मना किया था कि ऐसा मत करो। गाय मूक प्राणी है, वह अपना मुकदमा नहीं लड़ सकती है। वह वाद भी प्रस्तुत नहीं कर सकती है। लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं माने थे।

अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि मेरे पास दस्तावेजी प्रमाण है कि दिग्विजय ने अपनी पार्टी के लोगों को चरनोई भूमि बांटी और उन्होंने जमीन को बेच दिया। उन्होंने सवाल किया- क्या गाय का निवाला छीनने वाला मुख्यमंत्री गौ हत्यारा नहीं हो सकता? मैं विधि विशेषज्ञों की सलाह ले रहा हूं कि 20 साल बाद भी मुकदमे दायर किए जा सकते हैं। मैं दिग्विजय सिंह को कोर्ट में दोषी सिद्ध कर दूंगा। जो पाप दिग्विजय सिंह ने किया है, उसका प्रायश्चित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना पड़ रहा है।

कई ‌‌वर्षों से गाय की हड्‌डी, चमड़े का व्यापार चल रहा था: दिग्विजय
बैरसिया में BJP नेत्री द्वारा संचालित गौशाला को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बैरसिया भोपाल जिले में कई वर्षों से भाजपा नेता शांडिल्य द्वारा संचालित गौशाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था। आज लगभग 500 से अधिक गाय मृत पाई गईं। दिग्विजय ने मांग की है कि इस गौशाला के संचालक मंडल पर गौ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। क्या शांडिल्य चमड़े और हड्डियों का व्यापार कर रहीं थीं? इसकी भी जांच होना चाहिए।

इस गौशाला को पिछले वर्षों में जो अनुदान मिला है उसकी भी जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गैर भाजपा या गैर हिंदू होता तो अब तक उस पर NSA लग जाता उसके मकान तोड़ दिये जाते। लेकिन शांडिल्य भाजपा व VHP नेता हैं उन्हें बचाने का प्रयास हो रहा है। यह सभी तथाकथित हिंदू धर्म संरक्षक केवल धर्म का चोला ओढ़कर कर राजनीति करते हैं।

दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर लिखा- इन्हें ना हिंदू धर्म से मतलब है ना गौसेवा से, उन्हें धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल कर पैसा कमाना है। पूरी भाजपा, VHP व मामूगेंग श्री मती शांडिल्य व संचालक मंडल को बचाने में लग गई है।

मिर्ची बाबा भी पहुंचे गौशाला, कहा– गायें तड़प-तड़प मर गईं
बाबा भी पहुंचे गौशाला, कहा– गायें तड़प-तड़प मर गईंमिर्ची बाबा शाम को गौशाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि 500 गायें तड़प- तड़पकर मर गईं। उन्होंने सीएम शिवराज और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कार्यशैली की तुलना रावण से की। मिर्ची बाबा ने कहा कि बीजेपी सरकार में भूख से गायें मर रही हैं। प्रदेश के हर गौशाला का मैं खुद निरीक्षण करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *