यूपी की 15 हॉट सीटों का हाल …. जेल से चुनाव लड़े आजम खान 10वीं बार बने विधायक, सुरेश खन्ना 9वीं बार जीते; पंकज सिंह ने बनाया जीत का रिकॉर्ड

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत है। इसके साथ ही कुछ रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। इस चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जो कि हार जीत के आगे की हैं। यानी इन सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत भविष्य की सियासत का ट्रेंड सेट करेगी। भास्कर आपको 15 सीटों के बारे में बता रहा है, जिन पर सबकी निगाहें हैं।

पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से आसान जीत हासिल कर ली है। उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से सपा की प्रत्याशी सुभावती को हराया है। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। उन्हें अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने 7,337 वोटों से हरा दिया है। केशव मौर्य को 43.28% वोट मिले हैं, जबकि पल्लवी पटेल को 46.49% वोट हासिल हुए।

करहल से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जीत हासिल की है। अखिलेश ने अपने प्रतिद्वंदी एसपी सिंह बघेल को एक लाख से अधिक वोट के अंतर से हराया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर जिले में पंकज सिंह ने नोएडा सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्हें 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी को 1.79 लाख वोटों से हराया है। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अजीत पवार ने एक लाख 65 हजार वोटों से जीता था।

कैराना में सपा विधायक नाहिद हसन भी चुनाव जीत गए हैं। कन्नौज से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व IPS असीम अरुण ने 6 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *