भिंड में खून की होली …..

उमरी के चरी कनावर में रंग डालने पर विवाद, डीजे पर मारपीट के बाद सरपंच पति ने मारी गोली, एक की मौत….

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र स्थित चरी कनावर गांव में होली के रंग में भंग पड़ गया। यहां रंग डालने पर विवाद गहरा गया। इसके बाद डीजे पर मारपीट शुरू हुई। इसके बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, तभी गोली चली। घटना में एक की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोग घायल भी हो गए। इस मामले में सरपंच पति पर गोली मारने का आरोप लगा है।

उमरी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर के मुताबिक चरी कनावर गांव में होली उत्सव मनाया जा रहा था। इसी बीच लोकेंद्र सिंह भदौरिया और रंजीत सिंह भदौरिया के पक्ष के बीच रंग डालने पर विवाद हो गया। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान डीजे पर पथराव हुआ। घटना में रंजीत सिंह ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली लोकेंद्र सिंह (50) को लगी। घटना में लोकेंद्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। ये घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोकेंद्र गोली लगने से मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव का पीएम के लएि भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *