प्रयागराज में ​​​​​​​लाशों के साथ रेप करते थे डकैत, सामूहिक हत्याकांड में गिरफ्तार डकैत कर चुके हैं कई वारदात

प्रयागराज में बुधवार तड़के गिरफ्तार किए गए डकैतों ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में डकैतों ने बताया कि वे महिलाओं को मारने के बाद उनसे रेप भी करते थे। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों गोहरी और थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड इसी गैंग ने किए थे। उन्होंने बताया कि गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 डकैत अभी फरार हैं।

क्या है गोहरी हत्याकांड

फाफामऊ थाना अंतर्गत गोहरी इलाका आता है। यहां 21-22 नवंबर, 2021 की आधी रात एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और एक 10 साल का दिव्यांग लड़का शामिल था। इस घटना में 25 साल की लड़की का शव नग्न अवस्था में पाया गया था। बदमाशों ने बताया कि इस घटना को मोनू, रोहित, पीपी कुमार, नवल, मुर्गी, बुंदेला, आकाश और डेढ़गांव ने अंजाम दिया था। इस घटना में साजिश रचने में भीम, संगीता और नेहा शामिल थी।

थरवई में 5 लोगों की हुई थी हत्या

थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में 16 अप्रैल एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान महिलाओं के साथ रेप की भी बात बदमाशों ने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी घटना में मोनू, रोहित, नवला, पीपी, मुर्गी पांख, बुंदेला, डेभी, आकाश, डेढ़गांव और चिन्टू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *