bhind …शहर में आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप पर नहीं सुविधाएं,

उपभोक्ता परेशानशहर में पेट्रोल पंप पर मनमानी, न हवा और न ही पानी का इंतजाम…..

भिण्ड. शहर में आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप संचालित किए जा रहे हैं। उनमें नियमों के तहत सुविधाओं का उल्लेख तो होता है लेकिेन मौके पर कुछ नहीं होता है। न ही हवा मिलती है और न ही पानी का इंतजाम होता है। पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ता उठा रहे हैं। ग्वालियर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तो उपभोक्ताओं को सिर्फ अधिक कीमत वाला प्रीमियम पेट्रोल ही दिया जाता है। यह शिकायत उपभोक्ता कर रहे हैं।

पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति मिलने तक वहां उपभोक्ताअेां की सुविधा और संचालन के सभी नियमों का पालन किया जाता है। अनुमति मिलने के बाद जैसे ही पेट्रोल पंप शुरु हो जाता है उसके बाद संचालन के नियमों को ताक पर रख कर काम किया जाता है। सुभाष तिराहा के पास संचालित पेट्रोल पंप पर आने वाले उपभोक्ताओं को सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल की दी जा रही है। जो उपभोक्ता सादा पेट्रोल की मांग करते हैं उन्हें स्टाफ की कमी और मशीन बंद होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। मनमाने मरीके से पेट्रोल पंप का संचालन उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। मौके पर स्थित जस की तस बनी हुई है। कई बार उपभोक्ताअेां से विवाद की स्थिति भी बनी।

पेट्रोल पंप की जांच सुस्त

जिन विभागों और अधिकारियों को इन पर निगरानी और कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। वे भी सुस्त पड़े हुए हैं। खाद्य आपूर्ति और नाप तौल विभाग के आला अधिकारी मौके पर खुद के संज्ञान से रुटिन जांच भी नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी शिकायत आने का इंतजार कर रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ा रहे हैं। इस कारणआम उपभोक्ता इसका हर्जाना चुका रहा है। पेट्रोल पंप पर दिए जाने वाले पेट्रोल और डीजल की माप का भी परीक्षण और निरीक्षण नहीं किया जा रहा है।

यह हो रहा उपभोक्ताओं को नुकसान : शहर में सादा पेट्रोल की कीमत 118.58 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं प्रीमियम पेट्राल की कीमत 123.48 रुपए प्रति लीटर है। प्रतिदिन करीब सैकड़ों लीटर प्रीमियम पेट्रोल बेचकर पेट्रोल पंप संचालक हजारों रुपए का मुनाफा प्रतिदिन कमा रहे हैं। परेशानी आम उपभोक्ता हो रहा है। पंप संचालक मनमानी करके मालामाल हो रहे हैं।

ग्वालियर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेत उपभोक्ता।
सुभाष तिराहे पर संचालित पेट्रोल पंप।
सुभाष तिराहे पर संचालित पेट्रोल पंप।

क्या बोले उपभोक्ता

ग्वालियर रोड संचालित पेट्रोल पंप पर जब भी आओ वहां स्टाफ की कमी कहकर प्रीमियम पेट्रोल ही उपभोक्ताओं को दिया जाता है। मजबूरी में उपभोक्ताओं को यह लेना पड़ता है। पंप का स्टाफ मनमाने तरीके से काम कर रहा है। खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।

अतुल सिंह, बरुआ नगर,

तीन बार पेट्रोल के लिए गया। लेकिन वहां हमेशा ही प्रीमियम पेट्राल पंप दिया। पंप के स्टाफ से सादा पेट्रोल देने की बात करों तो कह दिय जाता है कि मशीन बंद हैं, स्टाफ की कमी है। इस तरह के बहाने आए दिन बनाए जा रहे हैं। पंप पर मनमानी की जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।

जितेंद्र सिंह, गांधी नगर।

क्या बोले पंप संचालक

पेट्रोल पंप पर दोनों प्रकार का पेट्रोल दिया जाता है। हो सकता है कुछ देर के लिए स्टाफ कहीं चला जाता हो। उस स्थिति में एक ही पेट्राल उपभोक्तताओं को मिल पाता है।

अशोक जैन,

पेट्रोल पंप की नियमित जांच के लिए विभागीय अधिकारियों को बोला जाएगा। जिससे कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पेट्रोल की जांच करवाई जाएगी।

उदय सिंह सिकरवार, एसडीएम, भिण्ड।

क्या है पेट्रोल पंप के लिए नियम …

पानी व हवा की सुविधा होनी चाहिए

बोतलों में पेट्रोल पूरी तरह से हो प्रतिबंधित

24 घंटे उपभोक्ताओं को मिले पेट्रोल की सुविधा

प्राथमिक उपचार का हो इंतजाम

हर दिन पेट्रोल व डीजल के दाम की जानकारी हो सार्वजनिक

अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों

शिकायत करने के लिए इंडियन आइल के अधिकारियों के नंबर हो सार्वजनिक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *