जानिये इन चुनावों में कौन कितना है मालदार …?

MP local body election 2022- जानिये इन चुनावों में कौन कितना है मालदार

– 197 कुल प्रत्याशी-108 पुरुष तो 88 महिलाएं, एक अन्य

– हलफनामे: 16 नगर निगमों में भाजपा-कांग्रेस के 32 प्रत्याशियों की ‘खाता-बही’

– MP के इस रण में उतरे 19 करोड़पति,13 लखपति उम्मीदवार

भोपाल। मध्यप्रदेश की 16 नगर निगमों में भाजपा-कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी उतार दिए हैं। फिलहाल इन 16 पदों के लिए कुल 197 नेताओं ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें 108 पुरुष तो 88 महिलाएं हैं। नाम वापसी के बाद मैदान में उम्मीदवारों की स΄ख्या कम हो जाएगी। इस बीच पत्रिका ने भाजपा-कांग्रेस के सभी 32 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामे खंगाले तो रोचक जानकारियां सामने आईं। सबसे अहम यह है कि दोनों पार्टियों के 19 दावेदार करोड़पति, जबकि 13 लखपति हैं।

सबसे उम्रदराज : जबलपुर से भाजपा के डॉ. जितेंद्र जामदार करीब 66 वर्ष के हैं। वे सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं।

सबसे युवा चेहरा : रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट की उम्र सिर्फ 30 साल है। वे प्रदेश में सबसे युवा प्रत्याशी हैं।

सबसे धनवान : इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और उनकी पत्नी के पास लगभग 171 करोड़ की संपत्ति है।

लखपति नेता भी बने है΄ ‘कर्जदार’
खास तथ्य यह है कि कई नेताओ΄ के एक ज्यादा बैंकों में खाते हैं। जैसे ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा के पांच बैंकों में अकाउंट है΄। 10 प्रत्याशियों ने म्यूचुअल फंड, डाक बचत खाता, जीवन बीमा, गोल्ड बॉन्ड आदि में निवेश की जानकारी दी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, करोड़ों रुपए की संपत्ति होने के बावजूद ज्यादा नेता कर्जदार भी बने हुए हैं। कर्ज की राशि भी लाखों-करोड़ों रुपए में है।

दोनों पार्टियों से 16 महिलाएं मैदान में...
दोनों पार्टियों से 16 महिलाएं मैदान में हैं। बुरहानपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं शहनाज अंसारी 9वीं तक पढ़ी हैं।

विभा पटेल कांग्रेस की ओर से भोपाल नगर निगम चुनाव में महापौर की प्रत्याशी हैं। उनके पास 70 लाख से ज्यादा तो सागर निगम में महापौर प्रत्याशी निधि जैन के पास 60 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषण है΄।

प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम इंदौर में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नौ से ज्यादा निर्दलीय हैं तो बाकी अन्य पार्टियों से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

शिक्षा की स्थिति
12-पोस्ट ग्रेजुएट,14-ग्रेजुएट, 03-हायर सेकंडरी, 03-हाईस्कूल

संयोग ऐसा… मालती और विभा 58-58 वर्ष की
दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं के लिए साख का सवाल बनी भोपाल की नगर निगम सीट पर भाजपा से मालती राय तो कांग्रेस से विभा पटेल मैदान में हैं। रोचक पहलु यह है कि दोनों प्रत्याशियों की उम्र 58-58 वर्ष है। रीवा निगम में भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास और कांग्रेस के अजय मिश्रा की उम्र भी 51-51 वर्ष है।

बेड़ा ऐसा: संजय शुक्ला के पास 75 वाहन
संपत्ति के लिहाज से इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला सबसे अधिक धनवान हैं। औसत रूप से देखें तो उनकी संपत्ति सभी 32 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति (करीब 95 करोड़) से भी ज्यादा यानी 171 करोड़ रुपए है। इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। दोनों पति-पत्नी के पास करीब 75 वाहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *