गांव के विकास के लिए जिम्मेदार सरपंच …?

आखिर क्या होते हैं अधिकार, क्या करता है सरपंच …

प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैँ। पहला चरण की वोटिंग भी हो चुकी है। इसके तहत कई सरपंच फाइनल हो चुके हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। क्या आप जानते हैं कि सरपंच का क्या काम होता है? उसके अधिकार क्या होते हैं? उसकी जिम्मेदारी क्या होती है? पंचायती राज अधिनियम-1992 यानि ग्राम प्रधान को कई जिम्मेदारी और अधिकार दिए गए हैं। इन पंचायतों का प्रशासन चलाने की जिम्मेदारी स्वयं ग्रामवासियों को दी गई है। जिसे ‘गांव की सरकार’ भी कहते हैं।

स्थानीय लोकतंत्र में सरपंच ग्रामसभा द्वारा निर्वाचित ग्राम पंचायत का सर्वोच्च प्रतिनिधि होता है। इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को विकास के पथ पर ले जाने की होती है। सरकार की योजनाओं को ग्राम पंचायतों में क्रियान्वयन कराने की जिम्मेदारी सरपंच की ही होती है। सरंपच ग्रामसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है।

1992 में संविधान के 73 संशोधन द्वारा इसे और मजूबती मिली है। इसके तहत पंचायतों को कई अधिकार दिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए पंचायत निधि में करोड़ों का फंड भी उपलब्ध कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *