भिंड और अटेर में पूरी हुई वोटिंग …?

भिंड में 52%, अटेर में 57% हुआ मतदान, पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं का प्रतिशत रहा ज्यादा…

भिंड और अटेर की 149 जनपदों में सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के लिए आज मतदान कराया गया। कई पोलिंग बूथों पर उपद्रव हुआ तो कई जगह शांति पूर्वक मतदान कराया जा सका। हर मतदान केंद्र पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर थी। भिंड जिले में द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के दौरान भिंड जनपद की पंचायतों में 52% और अटेर की जनपदों में 57% वोट डाले गए। ये वोटिंग प्रतिशत कम माना जा रहा है। हालांकि दाेनों ही जनपदों में पुरूषों की अपेक्षाएं महिलाएं ज्यादा घरों से निकली और उन्होंने मताधिकार का उपयोग किया। अटेर जनपद की पंचायतों में पुरूष मतदाताओं ने 48.3% और महिला मतदाताओं ने 58.5% वोट डाले। वहीं भिंड की जनपद पंचायतों में पुरूष वर्ग के मतदाताओं ने 54.1% और महिला मतदाताओं ने 60.5% मताधिकार का उपयोग किया। इस तरह भिंड जिले में दूसरे चरण में होने वाले मतदान में महिला मतदाताओं ने पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

भिण्ड जनपद में भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को पुलिस ने नजरबंद किया। शांतिपूर्ण मतदान को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। उनकी पत्नी श्रीमति मिथलेश कुशवाह वार्ड क्रमांक 6 जवासा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इसी वार्ड के राजीव सिंह रिदौली और सभी वार्ड के लगभग एक दर्जन जिला पंचायत प्रत्याशियों व उनके परिजनों को नजरबंद किया गया ।

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह नजरबंद
पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह नजरबंद

अटेर जनपद के रानी विरंगबा मतदान केंद्र के बाहर वोटिंग के दौरान हुई हवाई फायर। यहां सरपंच पद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। कई लोगों ने हवाई फायर भी किया। इस घटना में लाठी लगने से पांच लोग घायल हो गए। यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं नईगढ़ी मतदान केंद्र के बाहर उपद्रव हो गया। यहां असमाजिक तत्वों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की। यह घटना फूप थाना क्षेत्र की है। घटनास्थनल के लिए पुलिस फोर्स रवाना हो गई।

भिंड जिले की भिंड और अटेर जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज वोटिंग हुई। जिले की 149 पंचातयों में मतदाता वोट डाले। द्वितीय चरण की वोटिंग में साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। मतदान को शांति पूर्वक कराए जाने को लेकर प्रशासनिक अफसर लगातार भागदौड़ करते रहे। जिले के सत्तर फीसदी पोलिंग बूथ संवदेनशील व अतिसंवेदनशील थे।

भिंड जिले में पंचायत चुनाव का यह द्वितीय चरण है। पहले चरण में लहार और मिहोना(रौन) जनपद की सौ पंचायतों में मतदान कराया गया था। इन दोनों पंचायतों में जमकर उपद्रव हुआ था। पचोखरा में मत पत्र लूटे जाने की वजह से रीपोल कराया गया था। पहले चरण के मतदान से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सीख ली है। द्वितीय चरण में भिंड जनपद के 62 पंचायतों में और अटेर जनपद की 87 पंचायतों में सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों मैदान में थे। इन पंचायतों में 1 जुलाई को सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया गया। इन मतदान केंद्राें पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही।

भिंड की 319 और अटेर की 367 पोलिंग बूथों पर हुआ मतदान

भिंड और अटेर की पंचायतों में कई दिग्गज चुनावी मैदान में उतरे। जिला प्रशासन ने भिंड से ज्यादा अटेर जनपद की पंचायतों पर ज्यादा फोकस किया। भिंड की 62 पंचायतों में 319 पोलिंग बूथ बनाए गए। वहीं अटेर जनपद की 87 पंचायताें में 367 पोलिंग बूथ बनाए गए। भिंड में 170 पोलिंग बूथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील हैं। वहीं अटेर में 200 से अधिक पोलिंग बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए। इन सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इसी तरह भिंड की पंचायतों में पुरूष वोटरों की संख्या 92 हजार 928 और महिला वोटरों की संख्या 76 हजार 772 है। अटेर की पंचायतों में पुरूष वोटरों की संख्या एक लाख तीन हजार 610 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 86 हजार 365 है।

मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग बूथ पर कलेक्टर-एसपी निरीक्षण करने पहुंचे।
मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग बूथ पर कलेक्टर-एसपी निरीक्षण करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *