नोटा’ से भी हारी भोपाल की 5 मेयर कैंडिडेट्स …? एक भी राउंड में नोटा से आगे नहीं निकली, कई बूथ पर एक वोट भी नहीं मिला

राजधानी भोपाल की नई मेयर मालती राय चुन ली गई हैं। राय ने रिकॉर्ड 98 हजार 845 वोटों से जीत हासिल की, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस की विभा पटेल और तीसरे नंबर पर बीएसपी की प्रिया मकवाना रहीं। कुल 8 में से 5 मेयर कैंडिडेट्स ‘नोटा’ (इनमें से कोई नहीं) से भी हार गए। एक भी राउंड ऐसा नहीं रहा, जिसमें कैंडिडेट्स ‘नोटा’ से आगे निकले हो।

भोपाल में पहले चरण में हुई वोटिंग में 8 लाख 60 हजार 217 वोट डाले गए थे। इनमें ‘नोटा’ को कुल 8295 वोट मिले हैं। बीजेपी-कांग्रेस की कैंडिडेट्स को छोड़ दें तो बीएसपी की प्रिया ही एकमात्र कैंडिडेट थीं, जिन्हें 14 हजार से ज्यादा वोट मिलें। शेष प्रत्याशी मंजू यादव, संगीता प्रजापति, लेखा, रईसा मलिक और सीमा नाथ को 5 हजार वोट भी नहीं मिल सके। इन सभी के वोट प्रिया मकवाना से कम रहे।

मतपत्र में भी मालती आगे
मालती राय को जनता के साथ सरकारी कर्मचारियों के वोट भी खूब मिलें। डाले गए कुल 2992 मतपत्र में से राय को सबसे ज्यादा 1850 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पटेल को 1041 वोट मिले। तीसरे नंबर पर प्रिया मकवाना रही। उन्हें 74 वोट मिले।

किसे, कितने मिले वोट, जानिये

कैंडिडेट पार्टी वोट मिले
मालती राय भाजपा 4,61,335
विभा पटेल कांग्रेस 3,62488
प्रिया मकवाना बसपा 14,266
मंजू यादव जदयू 4596
संगीता यादव जयलोक पार्टी 1726
लेखा निर्दलीय 1242
रईसा मलिक निर्दलीय 4156
सीमा नाथ निर्दलीय 2113

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *