देश में IAS अफसरों के 1472 पद खाली …?

बिहार में 37% सीट वैकेंट; सेंट्रल डेप्यूटेशन पर आने वाले अफसरों की संख्या में कमी ….

देश में IAS अफसरों के 1472 पद खाली हैं। इनमें से 850 ऐसे हैं जिनकी IAS में UPSC के जरिए सीधी भर्ती होनी थी। वहीं, 622 ऐसे पद खाली हैं, जिन्हें राज्य सरकारों के तरफ प्रमोशन के आधार पर भरा जाना था। तय संख्या में अफसरों की नियुक्ति नहीं होने से लैटरल एंट्री और दूसरी सेवाओं के अफसरों से काम लिया जा रहा है। अफसरों की कमी से हर साल राज्यों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अफसरों की संख्या में कमी आ रही है।

IAS की राष्ट्रीय औसत 22%
IAS अधिकारियों की कमी का राष्ट्रीय औसत 22 फीसदी है। केंद्र सरकार जॉइंट सेक्रेटरी और अन्य सीनियर ऑफिसरों की कमी से लैटरल एंट्री कर जरूरत पूरी कर रहा है। बसवान कमेटी की सिफारिशों के आधार पर हर साल सीधी भर्ती से 180 से ज्यादा अफसर नियुक्त नहीं किए जा सकते। कमेटी का कहना है कि इससे ज्यादा संख्या बढ़ाई जाती है, तो उनकी गुणवत्ता से समझौता हो सकता है।

 

बिहार में 359 में से 202 पद पर ही अफसर तैनात
बिहार में IAS के अधिकारियों के कुल स्वीकृत 359 पद है, जिसमें से 157 पद रिक्त हैं। यानी 37% IAS अफसरों की कमी है। केवल 202 पदों पर ही अधिकारी कार्यरत हैं। खाली पदों के कारण एक दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों को कई-कई विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। अभी बिहार में कार्यरत 202 अधिकारियों में मुख्य सचिव स्तर के 11 IAS कार्यरत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *