नरसिंहानंद गिरि बोले– तिरंगे का बहिष्कार करो …? ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर कहा- इस तिरंगे ने हिंदुओं को बर्बाद किया, भगवा ध्वज लगाएं

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का विरोध किया है। उन्होंने हिंदुओं से कहा, ”तिरंगे का बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।”

अब पढ़िए नरसिंहानंद की पूरी बात
”एक बहुत बड़ा अभियान इस देश में चल रहा है तिरंगे के नाम पर। ये अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है। इसका मालिक है सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान। दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी अगर कोई हैं तो वो हिंदू हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं। चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए।”

यह तस्वीर यति नरसिंहानंद गिरि के बयान की वीडियो से लिया गया है, जिसमें वह तिरंगा न लगाने की बात कह रहे हैं।
यह तस्वीर यति नरसिंहानंद गिरि के बयान की वीडियो से लिया गया है, जिसमें वह तिरंगा न लगाने की बात कह रहे हैं।

”जब इनकी सरकार बन जाती है तो सरकारी ठेके भी मुसलमानों को देते हैं। ये हिंदुओं के खिलाफ कितना बड़ा षड्यंत्र है। हिंदुओं बहिष्कार करो इस अभियान का। अगर जिंदा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो। अगर अपने घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा ढूंढो और लगाओ, लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक भी पैसा मत दो।”

”इन नेताओं को सबक सिखाओ कि ये तुम्हारे पैसे से मुसलमानों को अमीर बनाकर तुम्हारे बच्चों की हत्या का इंतजाम नहीं कर सकते। किसी भी मुसलमान के पास जब हिंदू का पैसा जाता है तो वो जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के कत्ल के लिए काम आती है। इन धोखेबाजों की बातों में मत फंसना। तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिंदू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।”

महंत बोले- 15 दिन पुराना है वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने नरसिंहानंद गिरि पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। दैनिक भास्कर ने इस वीडियो की तस्दीक के लिए डासना देवी मंदिर के छोटे नरसिंहानंद अनिल यादव से फोन पर बात की। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि ये वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और मंदिर परिसर के कार्यालय में ही शूट किया गया था।

इसके बाद दैनिक भास्कर ने गाजियाबाद में मसूरी थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र चंद्र पंत से बात की। इंस्पेक्टर ने कहा, “मुझे वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं है।”

हर घर तिरंगा अभियान क्या है?
आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की पहल की। उत्तर प्रदेश में भी हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी में 11 से 17 अगस्त तक 4 करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराए जाने हैं। हर जिले में DM की अगुआई में बनाई गई कमेटी इस अभियान पर नजर रखे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *