फिरोजाबाद में बढ़े 1.48 लाख मतदाता ….. 2017 विधानसभा चुनाव में 16.99 लाख थे, अब 18.47 लाख हो गए; 24 हजार युवा पहली बार देंगे वोट

फिरोजाबाद में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। जिले में 18 से 19 वर्ष के 24,437 युवा मतदाता बने हैं। वहीं जिले में 1.48 लाख मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में 16.99 लाख मतदाता थे, जो अब बढ़कर 18.47 लाख हो गए हैं।

नवंबर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। अपडेट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के आधार पर ही विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। जिले में जेंडर रेशियो 860 से तीन अंक बढ़ 863 हो गया है। यानि प्रति हजार पुरुष पर 3 महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि अंतिम प्रकाशन की मतदाता सूची को देख लें। आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी तरह होना चाहिए। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि राजनीतिक दल किसी की दीवार पर बगैर अनुमति पोस्टर न लगाएं। निर्वाचन विभाग से राजेंद्र सिंह सहित सभी एसडीएम एवं सीओ उपस्थित रहे।

62 के करीब पहुंचा मतदाता रेशियो

मतदाता सूची प्रकाशन के साथ ही जिले में मतदाताओं का ईपी रेशियो 61.88 पहुंच गया है, जो मानक के करीब है। बताते चलें कि जनसंख्या के अनुपात में ईपी रेशियो निकाला जाता है। सौ लोगों की आबादी पर 62 मतदाता होने चाहिए। जिले में सौ की आबादी पर 61.88 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल
टूंडला 1,99,352 1,72,243 15 3,71,610
जसराना 1,95,022 1,68,511 17 3,63,550
शिकोहाबाद 1,98,121 1,64,929 13 3,55,763
सिरसागंज 1,72,170 1,47,495 16 3,19,681
फिरोजाबाद 2,34,343 2,02,185 51 4,36,579
कुल 9,91,708 8,55,363 112 18,47,183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *