महिलाओं के साथ बढ़े अपराध, हत्या और लूट में रही कसावट

यह है अपराधों का ग्राफ …

पिछले तीन साल के हिसाब से संपति संबंधी अपराधों में भी कमी आई है। जबकि डकैती के अपराधों में इजाफा रहा है। इसी तरह अन्य अपराधों में 2020 में 12449, 2021 में 13791 और इस साल 12667 केस दर्ज हुए हैं।

ग्वालियर. पुलिस ने साल भर के अपने कामकाज का हिसाब किताब लगाया है। आंकड़ों के हिसाब से पिछले दो साल की तुलना में अपराधों में कसावट है, लेकिन महिलाओं के साथ अपराधों पर काबू नहीं हुआ है। साल दर साल इन अपराधों खासकर (बलात्कार) का आंकड़ा बढ़ा है। इसी तरह डकैती के अपराधों की गिनती भी हर साल बढ़ी है। उधर खून खराबे की वारदातों में कसावट है। पिछले सालों की तुलना में हत्या, जान लेने की कोशिश की घटनाएं कम हुई हैं।

शरीर संबंधी अपराध

अपराध 2022    2021       2020

हत्या    63     88           67

हत्या का प्रयास 110  111   88

अपहरण          02     00   00

अपनयन      315   311  243

बलवा               80   88   75

बलात्कार      303 298 255

कुल             873 896 728

संपत्ति संबंधी अपराध

अपराध 2022 2021 2020

डकैती     08   05     03

लूट         67   98   85

गृहभेदन 682  718  737

सादा चोरी 525    578        619

वाहन चोरी 1283  1523  1122

पशु चोरी 33 40 39

कुल 2598 2962 2605

पुलिस के मुताबिक पिछले तीन साल के हिसाब से शरीर संबंधी अपराधों में कसावट हुई है। हालांकि साल दर साल के हिसाब से महिलाओं के साथ अपराध, अपनयन और अपहरण की वारदातें ज्यादा हैं।

पिछले दो साल की तुलना में अपराधियों पर कसावट रही है। हत्या की 63 वारदातें दर्ज की गई इनमें 95 प्रतिशत का खुलासा किया गया। डकैती की सभी 8 वारदातें ट्रेस की गईं। लूट 67 वारदातों में 97 प्रतिशत का खुलासा किया गया है। इसके अलावा अन्य अपराधों का ग्राफ भी पिछले दो साल की तुलना में कम रहा है।

अमित सांघी, एसएसपी ग्वालियर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *