सिटी ऑफ लाइट’ बनेगा नोएडा

‘सिटी ऑफ लाइट’ बनेगा नोएडा:एलिवेटेड पर लगाए जाएंगे नए पोल्स; वाटर फॉल और फुटपाथ पर बनेगा कलरफुल फ्लावर
नोएडा के सेक्टर-18 में इस तरीके के लगाए जाएंगे पोल्स। जिससे रात में होगी रोशनी …

जी-20 सम्मेलन को लेकर शहर को सिटी ऑफ लाइट बनाया जा रहा है। इसके लिए शहर की प्रमुख सड़कों को खास तरीके से सजाने की प्लानिंग तैयार है। यहां करीब 4.6 किमी लंबी एलिवेटड रोड की सेंट्रल वर्ज पर पॉलिकार्बोनेट ट्यूब के साथ 11 मीटर ऊंचे पोल्स लगाए जाएंगे।

नोएडा की एलिवेटड रोड के सेंट्रल वर्ज में इस तरह के लगाए जाएंगे पोल्स।
नोएडा की एलिवेटड रोड के सेंट्रल वर्ज में इस तरह के लगाए जाएंगे पोल्स।

इनकी संख्या करीब 180 के आसपास होगी। जिसे 30 मीटर दूरी पर लगाया जाएगा। इसमें अलग से ट्राय़ कलर को इनबिल्ड नहीं करना होगा। ऊपर की ओर दो एंगल है जिसमें एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इनके लगाने में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का खर्च किए जाएंगे। ये सभी काम नोएडा प्राधिकरण के इएंडएम की ओर से कराए जाएंगे।

अब बात फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 अंडरपास और महामाया फ्लाई ओवर से गोल्फ कोर्स तक लगे सभी पेड़ों को लाइट्स से जगमगाया जाएगा। यहां रिसाइकिल किए गए प्लास्टिक वेस्ट से बने ट्री, बैठने के लिए बैंच, आर्टस एंड क्राफ्ट को भी प्लांट किया जाएगा।

महामाया फ्लाइओवर के लूप पर इस डिजाइन का बनाया जाएगा वाटर फाल।
महामाया फ्लाइओवर के लूप पर इस डिजाइन का बनाया जाएगा वाटर फाल।

महामाया फ्लाई लूप पर बनेगा वाटर फॉल
नोएडा के इस स्थान पर स्तूपा को लगाया गया है। यही पर वॉटर फाल बनाया जाएगा। ये वॉटर फाल एक झरने की तरह होगा। जिसे सेल्फी पांइट भी बनाया जाएगा। सलाहकार कंपनी की ओर से इसका डिजाइन तैयार किया जा चुका है। सीईओ से अप्रूवल हो चुका है। एस्टीमेंट तैयार होने और टेंडर के बाद इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

नोएडा के सेक्टर-18 के फुटपाथ पर लाइटिंग के जरिए इस तरह का बनेगा डिजाइन।
नोएडा के सेक्टर-18 के फुटपाथ पर लाइटिंग के जरिए इस तरह का बनेगा डिजाइन।

सेक्टर-18 के फुटपॉथ होंगे कलर फुल
नोएडा के कॉमर्शियल हब सेक्टर-18 के फुटपाथ को रंग बिरंगी कलर फुल लाइट से सजाया जाएगा। ये लाइट ऊपर की लगाई जाएंगी। जिसका रिफ्लेक्शन कलर फुल फूलों की तरह फुटपाथ पर दिखाई देगा। इसके साथ यहां पोल्स को नया लुक दिया जाएगा।

नोएडा की दो प्रमुख सड़कों के पेड़ों पर इस तरह से की जाएगी लाइटिंग।
नोएडा की दो प्रमुख सड़कों के पेड़ों पर इस तरह से की जाएगी लाइटिंग।

एक महीने में शुरू हो जाएगा काम
जी-20 के लिए इन सभी काम के लिए डिजाइन अप्रूव हो चुकी है। इनके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। लो कास्ट कंपनी को चुना जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। ये सभी काम मई के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। बताया गया कि यहां ग्रेटरनोएडा जाने के लिए जी-20 का डेलिगेशन इसी रास्ता का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *