इंदौर : इलैया राजा 14 माह का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए.आशीष सिंह इंदौर के 34वें कलेक्टर !

इलैया राजा 14 माह का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए.
आशीष सिंह इंदौर के 34वें कलेक्टर, 20 साल में चौथे अफसर, जो यहां निगमायुक्त के बाद कलेक्टर भी बने …

इंदौर के नए कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार रात पदभार संभाल लिया। कामकाज संभालने से पहले वे खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ की। वे इंदौर के 34वें कलेक्टर होंगे। सिंह इससे पहले यहां जिला पंचायत सीईओ और फिर नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं।

खास बात यह है कि इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड से सैकड़ों टन कचरा हटाकर वहां हरा-भरा मैदान खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही है। अहम बात ये है कि 20 साल में सिंह चौथे ऐसे अफसर हैं, जो पहले निगमायुक्त रहे और फिर यहीं कलेक्टर बनकर आए। उनसे पहले आकाश त्रिपाठी, पी. नरहरि, मनीष सिंह भी ये दोनों जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

आशीष सिंह ने वर्तमान कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की जगह ली, जिन्हें सरकार ने प्रबंध संचालक, मप्र पर्यटन विकास निगम बनाया है। इलैया राजा टी ने 9 नवंबर 2022 को चार्ज संभाला था। वे सिर्फ 14 महीने कलेक्टर रहे, लेकिन गरीबों और दिव्यांगों के लिए सर्वाधिक काम करने के लिए जाने जाएंगे। अपनी जॉइनिंग के समय ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 और खेलो इंडिया जैसे आयोजनों की सफलतापूर्वक मेजबानी में भी उनका अहम योगदान रहा।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *