ADR ने जारी की रिपोर्ट .. MP के 88 में से 27 कैंडिडेट्स करोड़पति

MP के 88 में से 27 कैंडिडेट्स करोड़पति; ADR ने जारी की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ पहले चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे देश के 1618 प्रत्याशियों में सबसे अमीर है। सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में एमपी से कोई नाम नहीं है। ये आंकड़ा ADR (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) की रिपोर्ट में सामने आया है।

इस रिपोर्ट में पहले चरण में चुनाव वाली मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के 88 कैंडिडेट शामिल हैं।

देश में पहले चरण के लिए भरे गए 1625 नामांकन में से 1618 प्रत्याशियों के शपथ पत्र की पड़ताल करने के बाद ADR ने सोमवार को रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट में बताया है कि देश में सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों में नकुलनाथ टाप पर हैं। उनके पास 716 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उनके बाद तमिलनाडु के इरोड से चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार 662 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमीर प्रत्याशियों में तीसरा स्थान धेवनाथन यादव तमिलनाडु का है जो शिवगंगा से चुनाव लड़ रहे हैं, वे 304 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सबसे अधिक वार्षिक आय बताने वालोंं में दूसरा नंबर

आयकर विभाग को सबसे अधिक सालाना आय बताने वालों में छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ का देश में दूसरा नंबर है। आयकर विभाग को बताई गई आय में अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस कैंडिडेट नबम टुकी ने 2022-23 में अपनी कुल संपत्ति 62 करोड़ और वार्षिक आय 13 करोड़ रुपए से अधिक बताई है। वहीं, नकुलनाथ ने इसी साल अपनी सालाना आय 12 करोड़ रुपए से अधिक बताई है।

रिपोर्ट में एमपी से जुड़ी ये खास बातें

  • MP में पहले चरण के 88 कैंडिडेट्स में से 27 करोड़पति हैं।
  • 12 कैंडिडेट पर अपराध दर्ज हैं। यह कुल कैंडिडेट्स का 19 प्रतिशत।
  • 9 पर गंभीर अपराध दर्ज हैं। जो कुल प्रत्याशियों का 10 प्रतिशत है।
  • संवेदनशील चुनाव क्षेत्र बालाघाट में 13 में से 4 कैंडिडेट पर केस दर्ज है।
  • बालाघाट में बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों पर केस दर्ज है।
  • छिंदवाड़ा सीट पर कुल 15 में से 4 कैंडिडेट्स पर FIR दर्ज हैं।
  • जबलपुर में कुल 19 प्रत्याशियों में से 4 पर FIR दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *