नोएडा पुलिस ने पकड़ी मुजरा पार्टी !

नोएडा पुलिस ने पकड़ी मुजरा पार्टी
यहां शराब, शबाब और नशा तीनों का होता है काकटेल, 5 हजार तक एंट्री फीस; सोशल मीडिया से बुकिंग
बिना अनुमति के चल रही शराब-हुक्का पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत 13 गिरफ्तार
UP News: नोएडा सेक्टर 135 के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां बिना अनुमति के अवैध पार्टी की जाती थी.

नोएडा पुलिस ने मुजरा पार्टी पकड़ी है। यहां शराब, शबाब और नशा तीनों होता था। पार्टी में लड़कियां आती है और नाचती हैं। पार्टी में एंट्री के लिए 5 हजार और 3 हजार रुपए का भुगतान करना होता है। लड़कियां डांस करने के लिए बुलाई जाती हैं। तेज साउंड में ये पार्टियां शहर से दूर कही ऐसे स्थान पर होती हैं जहां पुलिस को जानकारी न मिले। इसी की तर्ज पर शुक्रवार की रात नोएडा एक्सप्रेस-वे से सटे यमुना के डूब एरिया में बने एक फॉर्म हाउस में मुजरा पार्टी चल रही थी।

नोएडा की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने इस पार्टी में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दो लड़कियां भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट किए गए थे। हालांकि इस पोस्टर में बताया गया एड्रेस गलत था। लेकिन, पार्टी होनी तय थी। ये पार्टी विक्की नाम के आदमी ने ऑर्गेनाइज की थी। वो फरार है। विक्की पहले भी पार्टियां ऑर्गेनाइज करता आ रहा है।

पुलिस गिरफ्त में पार्टी में शामिल होने आए 13 लोग जिसमें दो युवतियां शामिल हैं।
पुलिस गिरफ्त में पार्टी में शामिल होने आए 13 लोग जिसमें दो युवतियां शामिल हैं।

पहले पोस्टर के बारे में समझते हैं जिसे पोस्ट किया गया था
पोस्टर के सबसे ऊपर “विक्की प्रजेंट इन नोएडा” लिखा है। इसके बाद रशियन पार्टी मुजरा फिर टाइमिंग और दिन दिया गया है। डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हमे लीड इसी पोस्टर से मिली। हालांकि ये वो पार्टी नहीं थी। मसलन नोएडा के इस एरिया में और भी पार्टियां संचालित हो रही थी या होने वाली थी। फिलहाल पुलिस अब विक्की की तलाश कर रही है।

इसी पोस्टर को पोस्ट किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रेड की।
इसी पोस्टर को पोस्ट किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रेड की।

दरअसल, ये पोस्ट पार्टी में लोगों को बुलाने का जरिया है। ये पोस्ट अपने पुराने कस्टमर को भेजी जाती थी। इस तरह से ये पोस्ट दूसरे लोगों तक आगे बढ़ती रहती थी। 15 दिन पहले से इसका प्रचार शुरू हो जाता था। शराब, बीयर, हुक्का सहित कई दूसरे नशे का सामान भी पुलिस को इस फॉर्म से मिले हैं। पुराने कस्टमर को पता होता है, कहां और किस नंबर पर पैसे सेंड करने हैं।

पार्टी में शामिल लोगों को परोसने वाला नशे के सामान बरामद हुए हैं।
पार्टी में शामिल लोगों को परोसने वाला नशे के सामान बरामद हुए हैं।

5 से 3 हजार में शामिल होते थे लोग, पूरी रात चलती है पार्टी
इस तरह की पार्टी पूरी रात चलती है। यहां 5000 रुपए में एंट्री फीस के साथ अल्कोहल, हुक्का, ब्रिवरेज और स्टार्टर मिलता है। वहीं, 3 हजार में हुक्का, ब्रिवरेज और स्टार्टर होता है। पहले से ही बुकिंग होती है। इसी के अनुसार ये दिल्ली, हरियाणा से शराब मंगवाकर परोसी जाती है। नोएडा में पकड़ी गई पार्टी में भी यही रेट और यही इंतजाम थे। यहां से शराब की बोतल, महंगे और बड़े हुक्का, अलग-अलग फ्लेवर के नशीला सामान बरामद किया गया।

नोएडा के सेक्टर-135 में इसी फॉर्म हाउस से मुजरा पार्टी पकड़ी गई।
नोएडा के सेक्टर-135 में इसी फॉर्म हाउस से मुजरा पार्टी पकड़ी गई।

सोशल मीडिया पर पार्टी कैसे ऑर्गेनाइज होती है, पॉइंट में जानते हैं

  • दिल्ली एनसीआर में पार्टियां होना आम बात है। लेकिन मुजरा, रेव और हुक्का पार्टी के लिए लोग सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ताकि पहचान को छिपाया जा सके। इसके लिए एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनाया जाता है। ग्रुप में 200 से 250 लोग जोड़े जाते हैं। एक टाइटल चुना जाता है। जैसे दिल्ली “एनसीआर पार्टी” या कुछ और भी।
  • देखने में ये ग्रुप आम दोस्तों जैसा ही होता है। इसके बाद पार्टी ऑर्गेनाइज के बारे में ग्रुप में मैसेज किया जाता है। ये जानकारी अधूरी होती है। इसी अकाउंट के इनबॉक्स में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है। जिसका डिस्क्रिप्शन ग्रुप पर डाला जाता है।
  • यहां संपर्क करने पर पार्टी में क्या होगा? इसकी जानकारी और फीस बताई जाती है। डिमांड भी दी जाती है। सब फाइनल होने के बाद ही संबंधित को वॉट्सऐप पर लोकेशन और समय दिया जाता है। जिसे बाद में डिलीट कर सभी सबूत हटा दिए जाते हैं।
पार्टी के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती हुई।
पार्टी के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती हुई।

पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं रेव पार्टी

  • 8 जून 2021: नोएडा सेक्टर-135 के फॉर्म हाउस में नाइट कर्फ्यू तोड़कर पार्टी कर रहे तीन विदेशी युवतियों समेत 16 लोग पकड़े गए।
  • 13 जून 2021: नोएडा के सेक्टर-135 स्थित फॉर्म हाउस में देर रात रेव पार्टी हो रही थी। पुलिस ने छापा मार दिया। 14 युवक-युवती पकड़े गए।
  • 13 जून 2021: रात ही नोएडा पुलिस ने एक और फॉर्म हाउस पर छापा मारकर साप्ताहिक बंदी में शराब और पूल पार्टी करते 61 युवक-युवतियों को अरेस्ट किया।
  • मई 2019: एक बड़ी रेव पार्टी भी पुलिस ने सेक्टर-135 एरिया में पकड़ी थी। इसमें 161 युवक और 31 युवतियां पकड़ी गई थीं।

…………………………….

बिना अनुमति के चल रही शराब-हुक्का पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत 13 गिरफ्तार
UP News: नोएडा सेक्टर 135 के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां बिना अनुमति के अवैध पार्टी की जाती थी.

Noida News: नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने डूब क्षेत्र में बने राजमहल फार्म हाउस पर छापेमारी की है जिसमें 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फार्म हाउस के मालिक से पूछताछ में पता चला कि उसने इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी. नशे के लिए हुक्का, बीयर और शराब की व्यवस्था की गई थी. पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब और नशे के अन्य सामान जब्त किए हैं.

नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में छापेमारी कर दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस फार्म हाउस पर बिना अनुमति के अवैध पार्टी की जा रही थी. पुलिस ने कब्जे से 5 स्पीकर 2 डीजे एमपीफायर 7 हुक्के 8 बोतल अवैध शराब की बरामद की है. 

13 लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 17 मई की रात को थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा के अन्तर्गत बने एक फार्म हाउस के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें प्रोग्राम बीयर/हुक्का बार का बताया गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजमहल फार्म हाउस में, जो डूब क्षेत्र सेक्टर-135 में बना है. अनियमित गतिविधि में शामिल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिसमें दो महिलाएं शामिल है. मुजरा पार्टी राजमहल फार्म हाउस में चल रही थी. 5 हजार रुपए मुजरा पार्टी में एंट्री फीस पोस्टर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी ने एक्शन लिया. मुजरा पार्टी एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में चल रही थी.

पुलिस को इस पार्टी में पांच स्पीकर, दो स्पीकर स्टैंड, दो डीजे एम्प्लिफायर, एक डीजे लाइट, भिन्न-भिन्न प्रकार के सात हुक्के, 11 डिब्बे तम्बाकू (भिन्न-भिन्न प्रकार का नशीला फ्लेवर) और बड़ी मात्रा में शराब (दो बोतल यूपी मार्का भरी हुई, छह बोतल दिल्ली और हरियाणा मार्का) बरामद हुई है. इस कारवाई के दौरान राहुल उर्फ विक्की नाम का एक व्यक्ति फरार हो गया था. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *