Delhi Assembly Elections 2020: नामांकन को बचे हैं 2 दिन, अब तक BJP-कांग्रेस ने नहीं जारी की प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है, लेकिन दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं. बीजेपी ने 57 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी है. उम्मीद की जा रही थी कि बीजेपी बाकी के 13 सीटों पर दूसरे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है, लेकिन बिहार में सहयोगी जदयू की ओर से प्रत्याशियों की अलग लिस्ट जारी किए जाने के बाद इस संभावना पर विराम लग गया है.

वहीं कांग्रेस ने अब तक 54 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. कांग्रेस ने चार सीटें बिहार में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए छोड़ी है. इसके बावजूद कांग्रेस की ओर से 12 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है.

सीएम केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस किसे उतारेगी?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से भाग्य आजमाएंगे. केजरीवाल सोमवार (20 जनवरी) को नामांकन करेंगे. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. इस सीट पर सीएम केजरीवाल 2013 के विधानसभा चुनाव में 3 बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हरा चुके हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने बीजेपी की नूपुर शर्मा और कांग्रेस की किरण वालिया को करारी शिकस्त दी थी.

बीजेपी के घोषित 57 प्रत्याशी ये हैं-:

  1. नरेला- नीलदमन खत्री
  2. तिमारपुर -सुरेंद्र सिंह बिट्टू
  3. आदर्श नगर -राजकुमार भाटिया
  4. बादली- विजय भगत
  5. रिठाला – मनीष छौधरी
  6. बवाना – रवीद्र कुमार इंद्राज
  7. मुंडका – मास्टर आजाद सिंह
  8. किराड़ी – अनिल झा
  9. सुल्तानपुर माजरा – रामचंद्र छावरिया
  10. मंगोलपुरी – करमसिंह करमा
  11. रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता
  12. शालीमार बाग – रेखा गुप्ता
  13. शकूर बस्ती – एससी वत्‍स
  14. त्रीनगर – तिलकराम गुप्ता
  15. वजीरपुर – महेंद्र नागपाल
  16. मॉडल टाउन – कपिल मिश्रा
  17. सदर बाजार- जयप्रकाश
  18. चांदनी चौक – सुमन कुमार गुप्ता
  19. मटिया महल- रवींद्र गुप्ता
  20. बल्लीमारान – लता सोढ़ी
  21. करोलबाग – योगेंद्र चंदौलिया
  22. पटेल नगर- परवेश रत्न
  23. मोती नगर- सुभाष सचदेवा
  24. मादीपुर- कैलाश सांखला
  25. तिलकनगर – राजीव बब्बर
  26. जगतपुरी – आशीष सूद
  27. विकासपुरी – संजय सिंह
  28. उत्तमनगर – कृष्ण गहलोत
  29. द्वारका – प्रधुम्न राजपूत
  30. मटियाला – राजेश गहलोत
  31. नजफगढ़ – अजीत खड़खड़ी
  32. ब्रिजवासन – सत्यप्रकाश राणा
  33. पालम – विजय पंडित
  34. राजेंद्र नगर – सरदार आरपी सिंह
  35. जंगपुरा – सरदार इमरित सिंह बक्शी
  36. मालवीय नगर – शैलेंद्र सिंह मोंटी
  37. आरके पुरम – अनिल शर्मा
  38. छत्तरपुर – ब्रह्म सिंह तंवर
  39. देवली – अरविंद कुमार
  40. अंबेडकर नगर – खुशीराम
  41. ग्रेटर कैलाश – शिखा राय
  42. तुगलकाबाद – विक्रम बिधूड़ी
  43. बदरपुर – रामवीर सिंह बिधूड़ी
  44. ओखला – ब्रह्म सिंह
  45. त्रिलोकपुरी – किरण वैद्य
  46. कोंडली – राजकुमार ढिल्लों
  47. पटपड़गंज – रवि नेगी
  48. लक्ष्मी नगर – अभय कुमार वर्मा
  49. विश्वास नगर – ओपी शर्मा
  50. गांधी नगर – अनिल बाजपेयी
  51. रोहतास नगर – जीतेंद्र महाजन
  52. सीलमपुर – कौशल मिश्रा
  53. घोंडा – अजय महावत
  54. बाबरपुर- नरेश गौड़
  55. गोकुलपुर – रंजीत कश्यप
  56. मुस्तफाबाद- जगदीश प्रधान
  57. करावल नगर – मोहन सिंह बिष्ट

कांग्रेस के घोषित 54 प्रत्याशियों की लिस्ट-:

  1. नरेला- सिद्धार्थ कुंडू
  2. तिमारपुर- अमर लता सांगवान
  3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल
  4. बादली- देवेंद्र यादव
  5. रिठाला- प्रदीप कुमार पांडेय
  6. बवाना- सुरेंद्र कुमार
  7. मुंडका- डॉ नरेश कुमार
  8. सुल्तानपुर माजरा- जय किशन
  9. नांगलोई जाट- मंदीप सिंह
  10. मंगोलपुरी- राजेश लिलोठिया
  11. रोहिणी- सुमेश गुप्ता
  12. शालीमार बाग- जे एस नायोल
  13. शकूरबस्ती- देवराज अरोरा
  14. त्रिनगर- कमल कांत शर्मा
  15. वजीरपुर- हरि किशन जिंदल
  16. मॉडल टाउन- आकांक्षा ओला
  17. सदर बाजार- सतबीर शर्मा
  18. चांदनी चौक- अलका लांबा
  19. मटिया महल- मिर्ज़ा जावेद अली
  20. बल्लीमारान- हारून यूसुफ
  21. करोलबाग- गौरव धनक
  22. पटेल नगर- कृष्णा तीरथ
  23. मोती नगर- रमेश कुमार पोपली
  24. राजौरी गार्डन- अमनदीप सिंह सूदन
  25. हरि नगर- सुरेंद्र सेठी
  26. जनकपुरी- राधिका खेड़ा
  27. द्वारका- आदर्श शास्त्री
  28. मटियाला- सुमेश शौकीन
  29. नजफगढ़- साहिब सिंह यादव
  30. दिल्ली कैंट- संदीप तंवर
  31. जंगपुरा- तलविंदर सिंह मारवाह
  32. कस्तूरबा नगर- अभिषेक दत्त
  33. मालवीय नगर- नीतू वर्मा
  34. आर के पुरम- प्रियंका सिंह
  35. छत्तरपुर- सतीश लोहिया
  36. देवली- अरविंदर सिंह
  37. अंबेडकर नगर- युदराज चौधरी
  38. संगम विहार- पूनम आज़ाद
  39. ग्रेटर कैलाश- सुखबीर सिंह पवार
  40.  कालकाजी- शिवानी चोपड़ा
  41. तुगलकाबाद- शुभम शर्मा
  42. त्रिलोकपुरी- विजय कुमार
  43. पटपड़गंज- लक्ष्मण रावत
  44. लक्ष्मी नगर- हरि दत्त शर्मा
  45. विश्वास नगर- गुरचरण सिंह राजू
  46. कृष्णा नगर- डॉ अशोक वालिया
  47. गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
  48. शाहदरा- नरेंदर नाथ
  49. सीमापुरी- वीर सिंह धिंगान
  50. रोहतास नगर- विपिन शर्मा
  51. सीलमपुर- मतीन अहमद
  52. बाबरपुर- अनवीक्षा त्रिपाठी
  53. गोकलपुर- डॉ एसपी सिंह
  54. मुस्तफाबाद- अली मेहंदी

मालूम हो कि दिल्ली में इस बार 8 फरवरी 2020 को वोटिंग होगी. वहीं 11 फरवरी 2020 को नतीजे आएंगे. दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं. आखिरी चुनाव 2015 में हुए थे। इसमें 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई थी. अन्य तीन सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में आई थीं. 22 फरवरी 2020 को खत्म होगा कार्यकाल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *