मेले में 40 दिन में रिकॉर्ड 25254 गाड़ियां बिक चुकी हैं !

व्यापार मेले में 2 करोड़ तक की 100 कारें बिकीं ….ग्वालियर में टैक्स छूट का आज आखिरी दिन; सबसे ज्यादा वाहन इंदौरियों ने खरीदे
मेले में 40 दिन में रिकॉर्ड 25254 गाड़ियां बिक चुकी हैं। - Dainik Bhaskar

मेले में 40 दिन में रिकॉर्ड 25254 गाड़ियां बिक चुकी हैं;;;

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार 42 दिन ही आरटीओ छूट के साथ वाहनों की बिक्री होनी है। वाहन बिक्री का आज (25 फरवरी) आखिरी दिन है। वाहन छूट के 40 दिनों में रिकॉर्ड 25254 गाड़ियां बिक चुकी हैं।

महंगे वाहनों की खरीद में इंदौर शहर सबसे आगे रहा है। इस बार 50 लाख से 2 करोड़ रुपए के बीच कीमत की लगभग 100 कारें बिकी हैं। इसमें से 60 फीसदी इंदौर के लोगों ने खरीदी हैं।

हैरत की बात यह है कि दोपहिया वाहन की अपेक्षा कार ज्यादा बिकी हैं। इस साल जहां 12162 दोपहिया वाहन बिके हैं तो वहीं 13092 से ज्यादा कार लोगों ने खरीदी हैं। जबकि पिछले साल मेले के 45 दिनों में 23380 वाहन बिके थे। मतलब सीधा है इस साल 40 दिनों में ही वाहन खरीदी का रिकॉर्ड टूट चुका है।

व्यापार मेले में वाहन कंपनियों ने अपने-अपने ऑफिस खोले हैं।
व्यापार मेले में वाहन कंपनियों ने अपने-अपने ऑफिस खोले हैं।

आज के बाद बंद हो जाएगी RTO छूट

यदि आप ग्वालियर व्यापार मेले से दोपहिया, चार पहिया या तीन पहिया वाहन खरीदने की अब भी सोच रहे हैं तो आज मंगलवार को आखिरी दिन है। 25 फरवरी को मेले का औपचारिक समापन हो जाएगा। यानी आज के बाद वाहन खरीद पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट नहीं मिलेगी। मेले में आरटीओ छूट के अलावा वाहन कंपनी भी ऑफर दे रही है।

50 लाख से 2 करोड़ तक की कारें खूब बिकीं

इस साल महंगी कारों की खूब बिक्री हुई। मेले में 50 लाख रुपए से अधिक और 2 करोड़ रुपए तक की 100 से ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं। इसमें से भी अकेले 60 प्रतिशत वाहन इंदौर के लोगों ने खरीदे हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल फिर ग्वालियर, जबलपुर हैं। महंगी कार खरीदी में इंदौरी अव्वल रहे हैं।

20 दिन बाद मिली रोड टैक्स छूट

​​​​पिछले साल मेले में रोड टैक्स छूट जल्दी मिल गई थी, लेकिन इस बार 25 दिसंबर को मेला शुरू होने के बाद 20 दिन देरी से 50 प्रतिशत छूट मिली है। ऑटो मोबाइल सेक्टर के जानकारों की माने तो यदि 20 दिन पहले सही समय पर मेले में रोड टैक्स छूट का नोटिफिकेशन जारी हो जाता तो इस बार वाहन की बिक्री का आंकड़ा 30 हजार के पार हो सकता था।

साल 2024-25 में टैक्स छूट के 40 दिनों में 90 करोड़ का टैक्स कलेक्शन हुआ है।
साल 2024-25 में टैक्स छूट के 40 दिनों में 90 करोड़ का टैक्स कलेक्शन हुआ है।

90 करोड़ से ज्यादा पहुंचा टैक्स कलेक्शन ग्वालियर व्यापार मेले में रिकॉर्ड वाहन खरीद का फायदा टैक्स कलेक्शन में भी हुआ है। 3 दिन पहले तक इस सीजन का टैक्स कलेक्शन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार हो गया था। ऑटो मोबाइल सेक्टर के एक्सपर्ट का कहना है कि बचे 2 दिन का आंकड़ा और मिलाने पर टैक्स कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो जाएगा। पिछले साल 95 करोड़ टैक्स कलेक्शन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *