मप्र में धान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई …. 8 जिलों की 38 समितियों के 145 लोगों पर FIR !

मप्र में धान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई
8 जिलों की 38 समितियों के 145 लोगों पर FIR; हजारों क्विंटल की हेराफेरी उजागर

मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए ईओडब्ल्यू की टीम। - Dainik Bhaskar

मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए ईओडब्ल्यू की टीम।

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो मध्यप्रदेश की टीम ने धान घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने उपार्जन में घोटाला करने वाले 8 जिलों की 38 समितियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 145 लोगों के खिलाफ 38 एफआईआर दर्ज की है। ये सभी लोग वो थे जिन्होंने की धान खरीदी में सरकार को चूना लगाते हुए बड़ा फर्जीवाड़ा किया था।

EOW ने सिवनी जिले में स्थित शकुंतला देवी राइस मिल के विरूद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि बालाघाट,सिवनी, सतना सहित 8 जिलों में 50 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी के दौरान हेराफेरी की गई थी। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

शकुंतला देवी राइस मिल,सिवनी द्वारा धान उपार्जन के दौरान शासकीय धान की हेराफेरी की गई थी।
शकुंतला देवी राइस मिल,सिवनी द्वारा धान उपार्जन के दौरान शासकीय धान की हेराफेरी की गई थी।

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम को शकुंतला देवी राइस मिल, जिला सिवनी के द्वारा धान उपार्जन के दौरान शासकीय धान की हेराफेरी करने की शिकायत मिली थी। मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जब जांच में इसे सही पाया गया। 25 मार्च को ईओडब्ल्यू टीम ने सिवनी पहुंचकर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक राइस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई। मिल में 4594 बोरियों में 2297 क्विंटल चावल मिला। यह चावल हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा का था।

इसी तरह बालाघाट जिले की राइस मिल का 28,590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन भी यहां मिला। शकुंतला देवी राइस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिक आशीष अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक अनियमितता पाए जाने पर EOW जबलपुर ने धारा 316 (5) में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।

8 जिलो की 38 समितियों ने की था फर्जीवाड़ा।
8 जिलो की 38 समितियों ने की था फर्जीवाड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *