पूर्व DGP के बेटे की डेथ मिस्ट्री…. ससुर-बहू का अफेयर!
पूर्व DGP के बेटे की डेथ मिस्ट्री: ससुर-बहू का अफेयर!… डायरी, फोन और व्हाट्सएप चैट; अकील की मौत पर नया अपडेट
पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत मामले में सीबीआई डायरी की हैंडराइटिंग की जांच कराएगी। यहीं से अकील की मौत का राज खुलेगा। शनिवार को सीबीआई के दो अधिकारी एसआईटी से मिले और केस के पूरे रिकॉर्ड उन्हें देने के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया।
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने शनिवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और पंचकूला पुलिस से संपर्क किया है।
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक वह सबसे पहले अकील की डायरी के रिकॉर्ड और सैंपल ले रहे हैं। उस डायरी में अकील के लिखे जो सुसाइड नोट मिले हैं वह उसकी हैंडराइटिंग की अपनी स्तर पर जांच कराएगी।
सीबीआई अकील की डायरी से इस पूरे मौत मामले की जांच शुरू करेगी। शनिवार को सीबीआई के दो अधिकारी एसआईटी से मिले और केस के पूरे रिकॉर्ड उन्हें देने के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया।
अकील के मोबाइल, व्हाट्सएप चैट और बाकी डिजिटल एविडेंस रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा सीबीआई ने मांगा है। यहां तक की सीबीआई के आईटी एक्सपर्ट अकील के पुराने रिकॉर्ड को भी रिकवर करने में जुट गए हैं।
आने वाले दिनों में क्राइम स्पॉट पर जाएगी सीबीआई
सीबीआई ने इस केस से जुड़े सभी रिकॉर्ड एसआईटी और पंचकूला पुलिस से मांग लिए हैं। अब सीबीआई क्राइम स्पॉट पर जाएगी। इसके लिए सीबीआई की टीम तैयारी कर रही है।
सीबीआई ने इस केस से जुड़े सभी रिकॉर्ड एसआईटी और पंचकूला पुलिस से मांग लिए हैं। अब सीबीआई क्राइम स्पॉट पर जाएगी। इसके लिए सीबीआई की टीम तैयारी कर रही है।
अकील के कमरे के अलावा घर के हर कोने की सीबीआई दोबारा जांच करेगी। यहां तक की सीबीआई के सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की जिस टीम ने अकील का पोस्टमार्टम किया था। उनसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी।
डिप्टी एसपी ने पांच अधिकारियों की टीम बनाई
सीबीआई के डिप्टी एसपी रिषिराज शर्मा ने पांच अधिकारियों की टीम गठित की है। सूत्रों के अनुसार इस टीम में शामिल पांचों अफसर हत्या, आपराधिक साजिश और क्राइम ट्रेल को ट्रेस करने के माहिर बताए जा रहे हैं। सीबीआई इस मामले में मलेरकोटला से पंचकूला और यूपी के सहारनपुर तक सभी कड़ियों का खंगालने में जुट गई है।

सीबीआई कर रही अकील अख्तर की मौत के मामले की जांच
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को अकील अख्तर मौत मामले में एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला पूर्व पंजाब डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रज़िया सुल्ताना, अकील की पत्नी और बहन के खिलाफ दर्ज किया गया था।

16 अक्तूबर की रात अकील अख्तर एमडीसी सेक्टर-4 स्थित घर में बेसुध हालत में मिले थे। उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। 17 अक्तूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हालांकि विसरा रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पंचकूला पुलिस ने शमशुद्दीन चौधरी की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए एसीपी विक्रम नेहरा की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई थी जिसने अब तक 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं और घर से मोबाइल, लैपटॉप, डायरी समेत अहम साक्ष्य जब्त किए थे। हरियाणा सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी जिसे केंद्र ने मंजूरी दे दी है।
वीडिया में लगाए थे गंभीर आरोप
शमशुद्दीन चौधरी मालेरकोटला में मुस्तफा परिवार के पड़ोसी हैं और अकील को अच्छे से जानते थे। उन्होंने कहा अकील ने तीन महीने पहले वीडियो में जो बातें कही थीं अगर उन पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद आज वह जिंदा होता। अकील ने वीडियो में पिता मोहम्मद मुस्तफा पर आपत्तिजनक आरोप लगाए थे। कहा कि उसकी पत्नी के साथ पिता के नाजायज संबंध हैं।

साथ ही जबरन रिहैब सेंटर में रखने के भी आरोप लगाए थे। इसके अलावा कहा था कि उसके माता-पिता और बहन ने उसे मारने की योजना भी बनाई। अकील ने वीडियो में एक डायरी का भी जिक्र किया था जिसे बाद में मोहम्मद मुस्तफा से बरामद किया गया।
पूर्व डीजीपी और पूर्व मंत्री पर बेटे की हत्या का आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने अकील अख्तर की हत्या में पूर्व पंजाब डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रज़िया सुल्ताना, अकील की पत्नी और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई उस एफआईआर के आधार पर की है जो पहले पंचकूला के मंसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में दर्ज थी।

अकील अख्तर की 16 अक्तूबर 2025 को संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मामले की जांच अब बीएनएस की धारा 103(1) और 61 के तहत सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। अकील ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध और परिवार द्वारा हत्या की साजिश का आरोप लगाया था।