मध्य प्रदेश

अन्नदाता से अन्याय . …अफसरों ने 23 हजार बोरी खाद ब्लैक में बेच दी ?

अन्नदाता से अन्याय …:किसान धक्के खा रहे, अफसरों ने 23 हजार बोरी खाद ब्लैक में बेच दी

रबी सीजन की बोवनी चरम पर है, लेकिन किसानों को खाद के लिए दिनभर लाइन में लगना पड़ रहा है। इस बीच लहार कस्बे के डबल लॉक गोदाम से जिम्मेदार अफसरों ने 23,745 बोरी खाद ब्लैक में बेच दी। 18 अक्टूबर को गड़बड़ी पकड़ने पर गोदाम प्रभारी दीपक शर्मा को सस्पेंड कर गोदाम सील किया गया था।

6 नवंबर को विपणन संघ, कृषि और सहकारिता विभाग की टीम ने गोदाम खोलकर गिनती की, लेकिन रिपोर्ट अब तक पेश नहीं की गई और न ही एफआईआर हुई। निरीक्षण में 1,150 डीएपी की बोरियां कम मिली थीं। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन में 8,734 बोरियों की कमी पाई गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *