मध्य प्रदेश

भोपाल में वीआईपी भी सेफ नहीं ?

भोपाल में वीआईपी भी सेफ नहीं
उप-मुख्यमंत्री के पीए का मोबाइल और डिप्टी कलेक्टर के घर से सोना-चांदी चुरा ले गए बदमाश

प्रदेश की राजधानी भोपाल में वीआईपी भी सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार को यहां के पॉश इलाके चार इमली में डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान में चोरी हो गई थी, वहीं मंगलवार रात डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पीए का मोबाइल लूट लिया गया।

पीए के साथ बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की। टीटी नगर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। बदमाश अब तक पकड़े नहीं गए हैं।

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि फरियादी सुधीर कुमार दुबे पुत्र रमेश चंद्र दुबे, तुलसी नगर में रहते हैं। वे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पीए हैं।

सुधीर दुबे मंगलवार रात को मोबाइल पर बात करते हुए जेपी अस्पताल के आसपास वॉक कर रहे थे। इसी दौरान तारण मेडिकल स्टोर के पास रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच बाइक सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने दुबे के हाथ से मोबाइल फोन छीना और भाग निकले।

डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान में चोरी हुई

दो दिन पहले चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के सूने मकान में चोरी हुई। मकान नंबर ई-8/11 से चोर 11 लाख से ज्यादा के 10 तोले सोने के जेवरात, करीब 40 हजार रुपए की 250 ग्राम चांदी की पायल और कीमती घड़ियां सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए हैं।

आईजी इंटेलिजेंस से भी हो चुकी है लूट

24 सितंबर को चार इमली इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। घटना के समय आईजी पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे।

अलका सिंह राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पदस्थ हैं।
अलका सिंह राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पदस्थ हैं।

पुलिस को सबूत नहीं मिले, CCTV भी नहीं

पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं।

टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक अलका सिंह चार इमली में स्थित अपने सरकारी आवास में रहती हैं। करीब 15 दिन पहले पति के उपचार के सिलसिले में केरल गई थीं। इस दौरान मकान में ताले लगे हुए थे और गार्ड भी नहीं थे। अलका सिंह वर्तमान में राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *