दिल्लीबिहार

बिहार में 90 सीटों के साथ BJP नंबर-1

बिहार में 90 सीटों के साथ BJP नंबर-1
CM भाजपा का, डिप्टी CM जदयू को मिल सकता है; बीजेपी के बिग ब्रदर होने के 5 असर

बिहार में प्रचंड जीत के साथ NDA सरकार बना रही है। दोपहर 1 बजे तक NDA 206 सीटों पर आगे है। 95 सीटों पर BJP, 82 सीटों पर JDU और 29 सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टियां आगे चल रही हैं। पहली बार बिहार में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

पिछले 25 साल में ये तीसरा मौका है जब NDA में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इससे पहले 2000 और 2020 में भी BJP नंबर वन थी।

पिछले 4 चुनावों में हर बार नीतीश ही CM बने हैं, लेकिन जब-जब JDU को कम सीटें मिली हैं, सरकार में BJP का दबदबा बढ़ा है।

BJP के बिग-बी होने के 5 असर : बीजेपी का हो सकता है सीएम, 3 में से 2 एक्सपर्ट बोले

असर 1. दो एक्सपर्ट सीनियर जर्नलिस्ट हर्षवर्धन त्रिपाठी और अरविंद मोहन के मुताबिक सीएम की कुर्सी पर बीजेपी काबिज हो सकती है। नीतीश कुमार रिटायर हो सकते हैं।

असर 2. जदयू को एक डिप्टी सीएम मिल सकता है। गृह, वित्त, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे विभाग बीजेपी खुद के हिस्से ले सकती है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने नतीजे आने के बाद कहा कि सीएम कौन होगा, ये गठबंधन तय करेगा।

असर 3. नई पॉलिसी बनाना, कोई बड़ी स्कीम शुरू करना, नए बिल लाना जैसे अहम फैसले BJP लेगी।

असर 4. बिहार सरकार के अहम फैसले दिल्ली से लिए जाएंगे। जैसे वक्फ बिल पर लीक से हटकर जदयू ने समर्थन दिया था।

असर 5. अभी केंद्र में BJP अपने दम पर बहुमत में नहीं है। JDU उसकी पार्टनर है। बिहार में BJP के मजबूत होने से केंद्र में भी उसकी ताकत बढ़ेगी।

हालांकि, सीनियर जर्नलिस्ट अरुण पांडे का मानना है कि सीएम नीतीश ही होंगे। बीजेपी अपनी बदनामी नहीं चाहेगी, लेकिन सरकार में दबदबा BJP का ही होगा।

2000 से अब तक सरकार में किसका दबदबा रहा है, इसे ग्राफिक से समझते हैं…

नोट : 2015 का चुनाव BJP और JDU अलग-अलग लड़े थे।

2000 विधानसभा : BJP बड़ी पार्टी बनी, लेकिन नीतीश को CM बनाया

  • 2000 में किसी भी गठबंधन को साफ बहुमत नहीं मिला। NDA के पास 151 और RJD को 159 विधायकों का समर्थन था। जबकि बहुमत का आंकड़ा 163 था।
  • 124 सीटें जीतकर RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी। 67 सीटों के साथ BJP दूसरे नंबर पर और नीतीश कुमार की समता पार्टी 34 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।
  • तब केंद्र में बीजेपी की सरकार थी और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री। बहुमत नहीं होने के बाद भी राज्यपाल विनोद चंद्र पांडेय ने NDA को सरकार बनाने के लिए बुलाया।
  • अटल और आडवाणी के कहने पर नीतीश ने 3 मार्च 2000 को CM पद की शपथ ली। हालांकि वे बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाए और 7 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया।

2005 विधानसभा : JDU सबसे बड़ी पार्टी, CM और स्पीकर भी उसी का

  • फरवरी 2005 में किसी दल को बहुमत नहीं मिला। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा। अक्टूबर 2005 में फिर चुनाव हुए।
  • 143 सीटों के साथ NDA को साफ बहुमत मिला। 88 सीटें जीतकर JDU सबसे बड़ी पार्टी बनी। बीजेपी को 55 सीटें मिलीं।
  • JDU के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। BJP के सुशील कुमार मोदी डिप्टी CM बने। स्पीकर भी जदयू के हिस्से गया।
  • गृह, उर्जा, शिक्षा, भवन निर्माण जैसे अहम मंत्रालय जदयू को मिले। वित्त, उद्योग, हेल्थ और पथ निर्माण विभाग बीजेपी को मिला।

2010 विधानसभा : JDU फिर सबसे बड़ी पार्टी, सीएम और स्पीकर भी उसी का

  • 2010 में NDA ने 243 में से 206 सीटें जीत ली। स्ट्राइक रेट था 84%
  • JDU 141 सीटों पर चुनाव लड़कर 115 जीती। स्ट्राइक रेट था 81%
  • BJP 102 सीटों पर लड़कर 91 सीट जीती। स्ट्राइक रेट था 89%
  • नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। स्पीकर का पद भी JDU को मिला।
  • सरकार में कुल 30 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 19 JDU के और 11 BJP के थे।
26 नवंबर 2010, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए।
26 नवंबर 2010, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए।

2015 विधानसभा : नीतीश महागठबंधन में शामिल, 2 साल बाद NDA में लौटे

  • 2010 के चुनाव में JDU, महागठबंधन का हिस्सा थी। बहुमत भी महागठबंधन को मिला। नीतीश सीएम बने।
  • तब JDU को 71 और BJP को 53 सीटें मिलीं। 80 सीटों के साथ RJD नंबर वन पार्टी बनी थी।
  • 2017 में नीतीश फिर से NDA में शामिल हो गए। सीएम नीतीश ही रहे। डिप्टी सीएम सुशील मोदी बने।

2020 विधानसभा : नीतीश CM बने पर, सरकार में BJP का दबदबा

  • 2020 के चुनाव में NDA को कुल 125 सीटें मिलीं। स्ट्राइक रेट था 51.4%
  • JDU 115 सीटों पर लड़कर महज 43 सीटें जीत सकी। स्ट्राइक रेट था 37%
  • BJP ने 110 सीटों पर लड़कर 74 सीटें जीत लीं। स्ट्राइक रेट था 67%
  • BJP से कम सीटें जीतने के बाद भी नीतीश कुमार CM बने।
  • सरकार में BJP के 16 और JDU के 13 मंत्रियों ने शपथ ली।
  • पहली बार BJP ने अपने 2 डिप्टी सीएम बनाए। स्पीकर का पद भी BJP को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *